Ticker

6/recent/ticker-posts

होजमालो में सिन्धीयत संस्कृति से संबंधित 8 सिन्धी संस्कृति को दिखाया

होजमालो में सिन्धीयत संस्कृति से संबंधित 8 सिन्धी संस्कृति को दिखाया

धमाल मचा दी होजमालो ने

होजमालो में सिन्धीयत संस्कृति से संबंधित 8 सिन्धी संस्कृति को दिखाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिन्धी लेडीज क्लब अजमेर ने आज अपना सालाना जलसा जवाहर रंगमंच में बहुत ही उत्साह से मनाया, जिसमें कि सिन्धीयत पर अनेक तरीके की इन्द्रधनुषी प्रस्तुतियां दी गई। झूलेलाल जयन्ती चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा के तहत इस कार्यक्रम को मनाया गया।

दिशा प्रकाश ने बताया कि इस ‘‘सिन्धीयत जो आईनो - होजमालो’’  में सिन्धीयत संस्कृति से संबंधित 8 अलग-अलग भागों में सिन्धी संस्कृति को दिखाया गया। जो आज की पीढ़ी में लुप्त हो रही है। जिसमें (1) झूलेलाल जा पंजड़ा, (2) सिन्धीयत जे खाधे जी खुशबू, (3) सिन्धीयत जी झन्कार, (4) सिन्धीयत जी डोक्यूमेन्ट्री, (5) सिन्धीयत जी भगत, (6) सिन्धीयत जो कथक (अनीला सुन्दर जे नृत्य ते पेशकश), (7) सिन्धीयत जू सांखियूं, (8) सिन्धीयत के शहीद हेमू कालाणी के जन्म शताब्दी पर हेमू कालाणी पर एक नाट्य प्रस्तुति। जिसने दर्शकों को भावुक बना दिया।

कुसुम आर्य ने बताया कि यह होजमालों में (1) झूलेलाल जा पंजड़ा में निर्मला लखवानी, रितु मोतीरामानी, भारती लालवानी, वन्दना रामानी, पूनम कंजानी, पूनम गीतान्जली, दीपा पारवानी, मीना दतवानी व कोमल लालवानी, (2) सिन्धीयत जे खाधे जी खुशबू में निशा जसवानी, निर्मला लखवानी, आरती तनवानी, भावना भाटिया, कोमल लालवानी, ललिता इदनानी, नेहा जयसिंघानी, साक्षी पमनानी व सुनिता भगतानी, (3) सिन्धीयत जी झन्कार में भारती बेलानी, पूनम जयनानी, मधु खत्री, पिंकी मूलचन्दानी, सुषमा अभिचन्दानी, मानसी थारवानी, मानसी भगतानी, मीना दतवानी, हेमा भूरानी व दिव्या भाटिया (4) सिन्धीयत जी डोक्यूमेन्ट्री रितु मोतीरामानी, अन्जू शर्मा, बीना लालवानी, देवकी भगतानी, रश्मि तुल्सीयानी, कृपा केवलरामानी, ममता साधवानी व वन्दना रामानी  (5) सिन्धीयत जी भगत में कान्ता मनकानी, आशा गुर, दिव्या भाटिया व नीतू भंभानी (6) सिन्धीयत जो कथक में मोनिका चैनानी व साक्षी हासानी (7) सिन्धीयत जू सांखियूं में चन्दा थदानी  (8) सिन्धीयत के शहीद हेमू कालाणी पर नाट्य प्रस्तुति में पुष्पा ठाकुरी, पूनम गीतान्जली, शकुन्तला अच्छरिया, पूजा चेतवानी, ज्योति मूरजानी, आशा रजवानी, दिव्या भाटिया, कान्ता मनकानी, नीतू भंभानी, आशा गुर, माया केसवानी, प्रिया मूरजानी, दिव्या सिरवानी, कोमल भाटिया, निकिता लौंगानी व राखी उतवानी व बाल कलाकार के रूप में सर्वानन्द स्कूल के 10 बच्चों ने व छोटे हेमू के रूप में हनीशा चैनानी ने किरदार का रोल अदा किया। समस्त कार्य क्लब की बाकी सदस्यों ने प्रवेश टिकिट, सीटिंग व्यवस्था, बेक स्टेज व्यवस्था, पानी व्यवस्था, भोजन पैकेट वितरण व्यवस्था बहुत उत्साहवर्धक व अनुशासित तरीके से संभाली।

उन्होंने ने बताया कि यह होजमालों कार्यक्रम में प्रवेश के लिए टिकिट रखी गई थी, जिसमें देखने को मिला कि सदस्यों के परिवारजन को भी टिकिट पर ही प्रवेश मिला। पिछले वर्ष भी सिन्धी समाज की लोक कथा पर एक सिन्धी नाटक का मंचन किया गया था, जिसको दर्शकों ने खूब सराहा था।

होजमालो में सिन्धीयत संस्कृति से संबंधित 8 सिन्धी संस्कृति को दिखाया

कार्यक्रम की शुरूआत दिशा प्रकाश किशनानी के अध्यक्षीय भाषण व झूलेलाल जी, स्वामी हिरदाराम साहिब की जोत जलाकर, व आरती से की गई। पूरा हाॅल खचाखच भरा हुआ था, शहर के गणमान्य नागरिक महेश तेजवानी, कंवल प्रकाश किशनानी, गिरधर तेजवानी, महेन्द्र तिर्थानी, सुरेश सिन्धी, हासोमल दादलानी, प्रभु थारानी, पुष्पा साधवानी इत्यादि मौजूद थे।

पूरे कार्यक्रम के अन्त में पहली बार प्रत्येक भाग के लिए बेस्ट ग्रुप का चयन क्यूआर कोड द्वारा आम जनता से बहुमत लिया गया। सिन्धी लेडिज क्लब का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाना व सिन्धीयत को आगे लेकर जाना।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ