Ticker

6/recent/ticker-posts

चंटीचंड पखवाड़े के 9वें दिन शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा धार्मिक आयोजन

चंटीचंड पखवाड़े के 9वें दिन शहर में विभिन्न संस्थाओं द्वारा धार्मिक आयोजन

रख त मुहिंजे लाल ते पाणही पूरी कंदो......

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति के तत्वावधान में नवां चेटीचण्ड महोत्सव पखवाड़ा 2023 पंचायतों, सामाजिक संगठनों व धार्मिक संगठनों के संयुक्त प्रयासों से पखवाडे के नवें दिन विभिन्न स्थानों पर आयोजन किये गये। समारोह समिति के अध्यक्ष कंवल प्रकाश किशनानी, महासचिव महेन्द्र कुमार तीर्थानी, संरक्षक गिरधर तेजवानी, प्रकाश जेठरा, जगदीश अबिचंदानी, लाल नाथानी, शंकर बदलानी सहित पदाधिकारियों ने आयोजित पाँचों सम्मान स्थानीय बुजुर्ग, उत्कृष्ठ महिला, युवा व बच्चों का स्वागत व सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया।

सिंधियत की शाम धूमधाम से मनाया

सिंधु विकास समिति, चंद्रवरदाई नगर अजमेर द्वारा चेटीचंड महोत्सव 2023 सिंधियत की शाम धूमधाम से मनाया गया। समिति संरक्षक प्रकाश मूलचंदानी एवं जगदीश भाटिया ने बताया कि स्वामी स्वरूपदास, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, साईं आत्मदास निर्मल धाम, स्वामी अनादि सरस्वती चिति संधान योग भाई फतनदास जतोई दरबार द्वारा सी- ब्लॉक स्थित सामुदायिक भवन में आराध्यदेव झूलेलाल की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर बहिराणा साहिब, सिंधी गीत-छेज एवं प्रसादी कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

समिति अध्यक्ष चंद्र नावानी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बड़ी एलईडी स्क्रीन रही जिसमें समिति के कार्यों का वीडियो दर्शाया गया समिति महासचिव रमेश एच. लालवानी ने बताया कि पखवाड़ा समिति द्वारा मास्टर चंद्र सम्मान धर्मू ज्ञानचंदानी को, महारानी लाडी भाई सम्मान कविता नवानी को, अमर शहीद हेमू कालानी युवा सम्मान चिराग मूलचंदानी को, संत कंवरराम सम्मान तरुण लालवानी को एवं भगवंती नवानी सम्मान खुशबू सतवानी को दिया  गया।

धर्मदास भगत एवं पार्टी द्वारा प्रस्तुत साईं झूलेलाल के भजनों एवं बहेराणा साहिब को खूब सराहा गया। कार्यक्रम में विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी, विधायक अजमेर दक्षिण अनिता भदेल, महापौर बृजलता हाड़ा, शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, वार्ड 30 पार्षद वसीम खान, वार्ड 31 पार्षद सुनीता चैहान, मोहन सतवानी, प्रवीण वाधवानी, प्रीतम शाहनी, कपिल भाटिया, धर्मेंद्र गंगवानी, राकेश गुरनानी, राजू खिलानी, अर्जुन रामचंदानी, ललित गुरनानी ताराचंद खूबचंदानी, नरेश मंगलानी, राहुल मूलचंदानी  आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव भरत गोकलानी ने किया।

सिन्धु भवन, पंचशील में पांच दिवसीय चेटीचंड महोत्सव शुरू

पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशील नगर अजमेर के तत्वाधान में पांच दिवसीय चेटीचंड महोत्सव का शुभारंभ आज धर्म ध्वजारोहण से शुरू हुआ। अध्यक्ष आर के आहूजा ने बताया कि सिन्धु भवन पर झूलेलाल भगवान की धर्म ध्वजारोहण के साथ चेटीचंड महोत्सव की शुरुआत हो गई है। इस दौरान शहनाई वादन पर झूलेलाल वन्दन पर पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य और महिला मण्डल ने छेज लगाकर खुशी का इजहार किया। 

सिन्धी लादा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, इसमें 35 से अधिक महिलाओ ने भाग लिया। लादा प्रतियोगिता में माला टेवाणी, कमला विधानी, कंचन हरवानी, आशा केसवानी, मीना खेमानी, वर्षा मुलानी, गीता पारवानी, हेमा,अंजली,कोमल सहित 35 महिलाओं ने शादी ब्याह में गाए जाने वाले गीत, नृत्य और लादा प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष मोहन चेलानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, महासचिव मनोज मेंघानी, श्रीचंद मोतियानी, शोभराज विधानी, विजय आलमचंदनी, कमल मोतियानी, गोपीचंद पारवानी, अजीत मुलानी, गोपालदास लख्यानी, किशन थदानी, टेकचंद गोदवानी, मुकेश आहूजा, नानक खानचंदानी, किशन चेलानी, महेन्द्र भोजवानी, राजकुमार आहूजा, राजकुमार बूलचंदानी, जयप्रकाश मुलानी, पंडित लवी भारद्वाज उपस्थित थे।

अजयनगर सिन्धी समाज,सुहिणी शाम झूलण के नाम

संस्थान अध्यक्ष के.टी वाधवानी ने बताया कि अजयनगर सिन्धी समाज, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, हिलटाॅप संस्था द्वारा सुहिणी शाम झूलण के नाम कार्यक्रम आयोजित हुआ ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास व संतो द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरूआात की गई। अपनी प्रस्तुतियां देते हुए कलाकार चन्द्रप्रकाश भगत व शांता भिरयाणी ने समा बांध दिया। महारानी लाडी बाई सम्मान काजल जेठवानी, हेमू कालाणी युवा सम्मान निखिल बच्चानी, मास्टर चन्द्र सम्मान दयाल जेठवानी, संत कंवरराम सम्मान मयंक खुबचन्दानी, भगवंती नावाणी सम्मान भविषा गनवानी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर लाल पंजाबी, जयराम दास खन्ना, रमेश कल्याणी, हरीश मोतीयानी, पुरूषोत्तम खेमचन्दानी, हरीश मोतीयानी, भगवान साजनानी, दौलत सोठानी, ललित भगतानी, सुनील पंजवानी, दिलीप पारवानी, सुरेश आगनानी, राजू सचानी, प्रकाश पंजाबी, संजय खूबचन्दानी, अजीत खेमानी, वासु, लोभेश सहित क्षेत्र बंधूओं ने आगुन्तकों का स्वागत किया।

जय झूलेलाल सेवा समिति बी.के.काॅल नगर
सिन्धियत जी सौगात ऐं लाल जा लादा

संयोजक हरीश शिवनाणी ने बताया कि जय झूलेलाल सेवा समिति बी.के.काॅल नगर की ओर बालकेश्वर महादेव मंदिर, फायसागर रोड पर सिन्धियत जी सौगात व लाल जा लादा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयोजक भगवान सेवाणी ने बताया कि समारोह समिति द्वारा लाडी बाई सम्मान दिव्या बदलानी, मास्टर चन्द्र सम्मान माधु लख्यानी, हेमू कालाणी सम्मान प्रशांत बसरनी, भगवंती नावाणी सम्मान दीपांशा लालचंदनी, संत कंवरराम सम्मान गर्वांश ज्ञानचन्दानी को सम्मानित किया गया। समिति के वासुदेव टिलवाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि चन्द्र भगत एण्ड पार्टी द्वारा कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई। उसके बाद प्रसाद वितरण के साथ सिन्धी व्यंजनों का आनन्द सबने लिया। कार्यक्रम में भगवान कलवानी, हेमन्त मंगवानी, सुन्दर बसरानी, शंकर बदलानी, महेश बदलानी, मनोज सोनी, विजय प्रकाश छाबड़िया, नारायण रावानी, खूबचन्द ज्ञानचन्दानी, दीपक लालचन्दानी, माधु लख्यानी, कमल कुमार मघवानी साहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ