Ticker

6/recent/ticker-posts

ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलसेवाऐं रद्द, आंशिक रद्द, मार्ग परिवर्तित रहेगी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। उत्तर रेलवे के दिल्ली मण्डल पर दिल्ली-बठिण्डा रेलखण्ड के मध्य समपार फाटक पर आरसीसी बॉक्स डालने हेतु ट्रेफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। ट्रेफिक ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाऐं प्रभावित रहेगीः-

रद्द रेलसेवायें प्रारम्भिक स्टेशन से

1. गाड़ी संख्या 04084, हिसार-जीन्द स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18.03.23 को रद्द रहेगी। 

आंशिक रद्द रेलसेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 14735, श्रीगंगानगर-अम्बाला रेलसेवा 16 मार्च से 10 अप्रेल तक श्रीगंगानगर से बठिण्डा स्टेशन तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा बठिण्डा-अम्बाला के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

2. गाड़ी संख्या 14736, अम्बाला-श्रीगंगानगर रेलसेवा 17 मार्च से 11 अप्रेल अम्बाला के स्थान पर बठिण्डा से प्रस्थान करेगी, अर्थात्  यह रेलसेवा अम्बाला-बठिण्डा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं

1. गाड़ी संख्या 12413, अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलसेवा जो 17 मार्च से 10 अप्रेल तक अजमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित करनाल-अम्बाला के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया  दिल्ली-जाखल-धूरी-लुधियाना होकर संचालित होगी। 

2. गाड़ी संख्या 12414, जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 17 मार्च से 10 अप्रेल तक जम्मूतवी से रवाना होगी वह अपने निर्धारित अम्बाला-करनाल के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया  लुधियाना-धुरी-जाखल-दिल्ली होकर संचालित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ