Ticker

6/recent/ticker-posts

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने किया 55 लाख के विकास कार्यो का शिलान्यास

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने किया 55 लाख के विकास कार्यो का शिलान्यास

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष राठौड़ ने पुलिस लाईन क्षेत्र में 55 लाख की लागत के विकास कार्यो का शुभारम्भ किया।

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नगर निगम के वार्ड संख्या 65 में 55 लाख की लागत के विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया। क्षेत्र में और भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। सरकार द्वारा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी कर 1000 रूपये किया गया है। सरकार के द्वारा किए गए कार्यो का लेखा जोखा जनता के पास है। गैस सिलेण्डर की रेट भी कम की है। पुष्कर सरोवर में गंदे पानी की जावक रोकी जा रही है। पुष्कर की चौबीस कोसी परिक्रमा का मार्ग विकसीत होगा। सरकार ने नए जिले तथा संभाग बनाए है। पुष्कर विकास प्राधिकरण का गठन होने से विकास को पंख लगेंगे।

पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल ने कहा कि पुष्कर विकास प्राधिकरण बना कर विकास का रोड मेप तैयार किया। इससे पर्यटन बढेगा तथा क्षेत्र का विकास होगा। पार्षद श्री नौरत गुर्जर ने कहा कि क्षेत्र में और भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। करोड़ों के कार्य होंगे। इससे आमजन को सुविधा मिलेगी। महादेव नगर, जवाहर नगर तथा बसन्त विहार के निवासियों ने पट्टे जारी करने की मांग रखी।

इस अवसर पर पार्षद सर्वेश पारिक, सुनिल मोतियानी, हेमन्त जोधा, एडवोकेट सम्राट एवं निर्मल पारिक सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ