Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : गैर और कच्छी घोड़ी ने मोहा मन

अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : गैर और कच्छी घोड़ी ने मोहा मन

जयपुर घाट पर हुआ नगाड़ा वादन, 52  घाट जगमगा, उठे हुआ दीपदान

मेला मैदान में हुआ होलिका दहन

अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : गैर और कच्छी घोड़ी ने मोहा मन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अंतर्गत सोमवार को गैर, कच्छी घोड़ी, नगाड़ा वादन तथा सवा लाख दीपों के साथ दीपदान का कार्यक्रम हुआ। मेला मैदान होलिका दहन हुआ।

राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार ने पुष्कर की होली को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दी है। इसके लिए अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को होलिका चौक और ब्रह्म चौक पर पारंपरिक नृत्य के साथ होली पर्व मनाया गया। होलिका चौक पर धर्मा भाट के दल ने कच्छी घोड़ी लोक नृत्य की प्रस्तुति दी। उनके साथ कमों का बाड़ा के हरीश के दल ने पारंपरिक गैर नृत्य किया। इसी प्रकार ब्रह्म चौक पर पाबूसर चुरु के नौरंग लाल के श्याम मित्रा मंडल ने लोक धुनों के साथ नृत्य किया। चंग की थाप, मंजीरे की छनक और बांसुरी की सुरीली धुन पर गैर का नृत्य हुआ।

उन्होंने बताया कि जयपुर घाट पर विश्वप्रसिद्ध नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी के दल द्वारा नगाड़ा वादन किया गया। यह कार्यक्रम जयपुर घाट पर आयोजित हुआ। सरोवर के समस्त 52 घाटों पर सवा लाख दीयों का दीपदान किया गया। इससे सरोवर जगमगा उठा। ब्रह्म घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। मेला मैदान में होलिका दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजन कर होलीका दहन हुआ।

इस अवसर पर पूर्व विधायक  डाॅ. राजकुमार जयपाल, जिला कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर भावना गर्ग एवं देवीका तोमर  ने सहभागिता निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ