Ticker

6/recent/ticker-posts

अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : कैमल शो का हुआ आयोजन

अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : कैमल शो का हुआ आयोजन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के अंतर्गत रविवार को मेला मैदान में कैमल शो का आयोजन किया गया।
अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : कैमल शो का हुआ आयोजन

राजस्थान पर्यटन विकास निगम द्वारा पुष्कर की होली को वैश्विक स्तर का दर्जा दिलाने के लिए आयोजित हो रहे अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव में रविवार को ऊष्ट्र शो का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन  हुआ। ऊष्ट्र परेड में 32 ऊट गाडियों ने भाग लिया। परेड में कच्ची घोड़ी और कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुति हुई। उष्ट्र परेड में रोबिलो एयरपोर्ट की स्क्वाड्रन लीडर पूनम, शहनाई वादक, उष्ट्र श्रृंगार श्री अशोक टांक, लोक वाद्य नगाड़ा का वादन, कैमल सफारी, दिव्यांग विद्यार्थियो तथा विदेशी सैलानियों ने अपनी  उपस्थिति प्रदान की। उष्ट्र श्रृंगार प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने अपने ऊटो के साथ भाग लिया। इसमें सेवदड़ सीकर के विजेंद्र सिंह को प्रथम पुरस्कार के साथ में 5 हजार रूपए, चावंडिया के श्री अशोक पंवार को द्वितीय पुरस्कार के साथ में 3 हजार रुपए तथा गनाहेड़ा के श्री मोहन सिंह को तृतीय पुरस्कार के साथ में 2 हजार की राशि जीती।

कार्यक्रम में उष्ट्र नृत्य की संगीतमय प्रस्तुति की गई। इसमें 7 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें मनवोचित नृत्य, करतब, हैरतंगेज कारनामे, ऊट और पालक का आपसी प्रेम, समझ, केमिस्ट्री तथा हार्मोनी, का प्रदर्शन किया। प्रतियोगी ऊटों ने गणमान्य व्यक्तियों का मालार्पण भी किया। प्रथम को 8 हजार, द्वितीय को 7 हजार तथा तृतीय को 6 हजार के साथ पुरस्कार दिया गया।  प्रथम स्थान पर श्री प्रभु सिंह,  द्वितीय स्थान पर श्री मांगीलाल तथा तृतीय स्थान पर श्री धर्मेन्द्र रहे। इसी प्रकार ढोलामारू प्रतियोगिता में दिनेश और मोरमा सपेरा प्रथम, प्रतीक वामन और पायल वामन द्वितीय तथा जवान नाथ एवं सेहरा सपेरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में आज पुष्कर के मेला ग्राउंड पर कैमल शो का आयोजन किया गया!    इस अवसर पर ऊट परेड ऊट श्रृगांर  ऊट नृत्य ढोला मारू प्रतियोगिता ग्रामीण वरसेस प्रशासन देसी वर्सेस विदेशी पर्यटक ऊट पोलो का आयोजन किया गया!   इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्दंर सिह जिला कलेक्टर अशंदीप पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट ऊट पोलो प्रतियोगिता में भाग लिया! महेत्सव का रोमांचक पल वह रहा जब पुलिस महानिरीक्षक रूपिन्द्र सिंह जिला कलेक्टर अंशदीप पुलिस अधीक्षक चुनाराम में जमकर ऊट पर डांस किया ।  विजेताओं को पुलिस महानिरीक्षक रूपेिद्र सिंह  एवं जवाहर फाऊडेशन के शिव कुमार बंसल ने नगद पुरस्कार ट्राफी एवं प्रमाण पत्र देंकर सम्मानित किया!

मेला मैदान में उष्ट्र पोलो खेल भी खेला गया।  यह खेल प्रशासन तथा पर्यटको के दलों के मध्य हुआ। प्रशासन के दल में पुलिस महानिरीक्षक रुपिंदर सिंह, जिला कलक्टर अंश दीप, पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट एवं पशुपालन विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. नवीन परिहार तथा पर्यटकों के दल में प्रतीक वासन, स्क्वाड्रन लीडर पूनम, निशांत वासन एवं पल्लव कुक्रेति थे। यह मैच टाई रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ