Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चेटीचंड शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चेटीचंड शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
चेटीचंड पर निकलने वाली शोभायात्रा मार्ग का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने झूलेलाल धाम दिल्ली गेट से निरीक्षण शुरू किया। सभी अधिकारी पैदल निरीक्षण पर निकले। उन्होंने शोभायात्रा मार्ग पर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही जो कमियां आयोजन समिति द्वारा बताई गई थी। उन कमियों को दूर करने के संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। 
पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने चेटीचंड शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

                                                                    

चेटीचण्ड के अवसर पर 23 मार्च को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के सुचारू व सफल संचालन के लिए रविवार को ज़िला प्रशासन द्वारा जनप्रतिनिधियों व मेला कमेटी के पदाधिकारियों सहित विभन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी देते हुए चेटीचण्ड मेला कमेटी के संयोजक जयकिशन पारवानी ने बताया कि रविवार को ज़िला कलेक्टर अंशदीप व जिला पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने झूलेलाल धाम पहुंच कर झूलेलाल भगवान व अखंड ज्योत के दर्शन किये व चेटीचण्ड मेले के विषय में जानकारी लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।   


                    

सुबह 10 बजे अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी, अतिरिक्त ज़िलाधीश भावना गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील विश्नोई, दरगाह सीओ गौरी शंकर, नगर निगम के सचिव, सहायक अभियंता, स्वास्थ्य निरीक्षक, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता, टाटा पावर, भारत संचार निगम लिमिटेड आदि विभागों के अधिकारियों के साथ ही चेटीचण्ड मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरेश सिंधी, विजय कुमार हंसराजानी, पारस लौंगानी, मनोहर मोटवानी, महेश सावलानी, हरीश गिदवानी, हीरानंद कलवानी, ताराचंद लालवानी, मनोज पमनानी आदि के साथ पूरे जलूस मार्ग का निरीक्षण कर मार्ग में लटक रही बिजली टेलीफोन केबल वायर लाइनों को तुरंत 20 फीट ऊंचाई पर स्थापित करने के निर्देश दिए । अतिरिक्त जिलाधीश शहर ने आशागंज चांद बावड़ी क्षेत्र में रातों रात खोदी गई सड़क पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत सड़क ठीक करने व नगर निगम के अधिकारियों बचे हुए कार्य पेच वर्क, पेड़ों की टहिनीया काटने टूटे फेरो कवर बदलने आदि कार्यों को दो दिन में पूर्ण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ