अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अध्यक्ष रूपश्री जैन के तत्वाधान में द आर्चीस कैसल में जैन सोशल ग्रुप के प्रबंध कार्यकारिणी का होली स्नेह मिलन रखा गया। जिसमें सभी सदस्यों सर्वप्रथम णमोकार बोल कर कार्यक्रम शुरू किया गया। सभी ने डांस - मस्ती, पुराने फिल्मी गानों, जिसमें पल - पल दिल के पास कोई रहता हे, चांदी जैसा रंग तेरा, एक तु ही धनवान है गोरी, कभी अलविदा न कहना, चलते- चलते......इत्यादि नग़मों से सराबोर माहौल में होली की मस्तिया करी। होटल के हेलिकॉप्टर, मर्सिडीज, बस इत्यादि के साथ स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ लिया। प्रत्येक सदस्य को साफ़ा माला दुपट्टा पहना, होली का रंग लगा कर प्रबन्ध कार्यकारिणी के सदस्यों को टाइटल से नवाजा गया।
इस प्रकार है :-
नाम टाइटल
रूपश्री जैन (अध्यक्ष) - शांति की खोज
मनोज जैन - प्रबंधन अपने हाथ में
प्रदीप पाटनी (उपाध्यक्ष) - गुरु कृपा
सरस्वती पाटनी - सुखी जीवन का आधार धर्म पथ
सुनील दोशी (सचिव) - नया दायित्व
प्रमिला दोशी - दुल्हन वही जो पिया मन भाये
नरेश गंगवाल (सह सचिव) - गुमशुदा
वीनू गंगवाल - क्रिएटीव
अशोक गदिया(कोषाध्यक्ष) - हिसाब का पारखी
अरुणा गदिया - व्यवहार कुशल
विनय गदिया - सेवा भावी
बीना गदिया - वाणी मे सहज मधुरता
सुभाष बड़जात्या - जागत है तो पावत है
नीरू बड़जात्या - कैसे सोचे (टैक्स के बारे में)
प्रमोद सोगानी - सेवा में मेवा
अनिता सोगानी - नो टेंसन
संजय सोनी - किसने कहा मन चंचल है
अनिता सोनी - टिप्स शादी शुदा जिंदगी के
इंदु जैन - रमता जोगी
आर के बोहरा - मेनेजमेंट फंडाज
उषा बोहरा - सदा बहार
विमल गट्टी - अनुभव की सीख
इंद्रा गट्टी - जीवन एक सुयोग
आर सी जैन - सही दिशा (राइट डाएरक्शन)
कल्पना जैन - मंद मंद मुस्कान
शैलेंद्र बड़जात्या - हम पंछी एक डाल के
उर्मिला बड़जात्या - अटूट बंधन
अमित वैद - कंप्यूटर मैन
ज्योति वैद - बड़े अच्छे लगते हो
राजकुमार पाटोदी - सादा जीवन उच्च विचार
रेखा पाटोदी - कूल - कूल
अनिल जैन (एस बी आई) - भलो मानस
संगीता जैन - शांति दूत
राजेश बोहरा - बुलन्दी की राह पर
रीना बोहरा - हम साथ साथ है
अंत में अध्यक्ष रूपश्री जैन ने अपने कार्यकाल में एक वृहत कवि सम्मेलन करने प्रस्ताव रखा, जिसे 26 मार्च रविवार को जैन छतरी मंदिर प्रागंण में करने की आम सहमति बनी । जिसके संयोजक उपाध्यक्ष प्रदीप पाटनी व मनोज जैन (मोडासिया) रहेंगे l सभी सदस्य गण ने एक राय से ग्रुप को ऊंचाइयां प्रदान करने के दृष्टिकोण से जोश खरोश से अपनी भागीदारी निभाने की बात कही l मीटिंग के दौरान ही कई सदस्यों ने जिनमें मुख्यतः प्रदीप पाटनी, मनोज मोडासिया, संजय सोनी, प्रमोद सोगानी, अशोक गदिया एव्ं विनय गदिया ने अपना आर्थिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया l ग्रुप के नये सदस्य मुकेश सेठी ने भी आर्थिक सहयोग प्रदान कर, कवि सम्मेलन के सह प्रायोजक बनने का सौभग्य प्राप्त किया। और भी सदस्यों के द्वारा हामी भरी है, जिनके नाम बाद मे प्रकाशित किया जायेंगे l
शैलेंद्र बड़जात्या द्वारा बताया गया कि कवि सम्मेलन को आगामी 26 मार्च को जोर शोर से किया जाए, शहर में जगह - जगह होर्डिगज लगाए जाए, जिसमें करीब 2000 लोगों की व्यवस्था करी जाए, जिससे ग्रुप का नाम हो l अध्यक्ष प्रमोद सोगानी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया व अच्छे कार्यक्रम की सराहना करते हुए मेनेजमेंट टीम के रूपश्री जैन, प्रदीप पाटनी, मनोज जैन का धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसी कवि सम्मेलन में मुख्य प्रायोजक - एच एस मेहता, सह प्रायोजक वेद स्टोनेक्स, बी एल एस ग्रुप, आराधना टेंट व अन्य ने हाथों हाथ अपनी सहभागिता निभाने की जिम्मेदारी ली है ।
0 टिप्पणियाँ