Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्कर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड, देसी विदेशी पर्यटकों ने उठाया लुफ्त

पुष्कर में हेलीकॉप्टर जॉय राइड, देसी विदेशी पर्यटकों ने उठाया लुफ्त

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम ने नवाचार करते हुए अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव पुष्कर 2023 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड सेवाएं प्रारंभ की। हेलीकॉप्टर जॉय राइड का शुभारंभ  राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने अस्थाई हेलीपैड पुष्कर पर किया।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि देसी विदेशी पर्यटकों के लिए निगम द्वारा नवाचार करते हुए पुष्कर सरोवर, घाटों एवं मंदिरों के आसमान से दर्शन एवं भ्रमण कराने के लिए हेलीकॉप्टर जॉय राइड प्रारंभ की गई। निगम मे यह सेवा 6 मार्च से 7 मार्च तक दो दिन के लिए उपलब्ध कराई। इसके अंतर्गत देसी विदेशी पर्यटकों को रियायती दर पर पुष्कर भ्रमण कराया गया।

उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 में हेलीकॉप्टर जॉय राइड में पूर्व विधायक डॉ. राजकुमार जयपाल,जिला कलेक्टर अंशदीप,  पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, उपखंड अधिकारी निखिल कुमार, सुखाराम पिंडेल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पुष्कर बनवारी लाल मीणा, तहसीलदार संदीप कुमार,जवाहर फाउण्डेशन के शिव कुमार बंसल, पार्षद नौरत गुर्जर, थाना अधिकारी डॉ. रविश सामरिया ने जॉय राइड का लुफ्त उठाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ