Ticker

6/recent/ticker-posts

घनश्याम भगत विभिन्न देशों में सिंधु संस्कृति, सभ्यता, पहनावा, बोली व साहित्य की देंगे जानकारी

घनश्याम भगत विभिन्न देशों में सिंधु संस्कृति, सभ्यता, पहनावा, बोली व साहित्य की देंगे जानकारी

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सिंधी समाज के महापर्व चेटीचंड के अवसर पर सिंधी संगीत समिति अजमेर के महासचिव, दूरदर्शन आकाशवाणी कलाकार, शिक्षाविद घनश्याम भगत 19 मार्च से विभिन्न देशों में अजमेर का प्रतिनिधित्व करते हुए सिंधु संस्कृति, सभ्यता, पहनावा, बोली व साहित्य की जानकारी देते हुए महापुरुषों, इष्टदेव झूलेलाल, संत कंवरराम व सिंध में आजादी के लिए बलिदान हुए शहीद हेमू कालानी, राणा रतन सिंह व रूपला कोहली के गुणगान के साथ अपनी लोक कला की प्रस्तुतियां देंगे ।                                                      

संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष पार्षद रमेश चेलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 मार्च को अजमेर से प्रस्थान कर 20 मार्च को बैंकॉक, 21 मार्च को यूनाइटेड क्लब मकाती सिटी मनीला, 22 मार्च को हिंदू टेंपल फिलिपींस में सिंधी समाज को संबोधित करेंगे। जिस कार्यक्रम के संयोजक अप्रवासी भारतीय भामाशाह हैरी वाधवानी होंगे। 23 मार्च को अमर शहीद हेमू कालानी के जन्म शताब्दी वर्ष व झूलेलाल जयंती के उपलक्ष में अफ्रीका पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। 25 मार्च को लुआंडा अफ्रीका व 26 मार्च को अंगोला अफ्रीका में सिंधी समाज के समक्ष लुप्त होती सिंधी लोककला भगत की प्रस्तुति देकर नई पीढ़ी को मातृभाषा के साथ जोड़ने का जोड़ने का प्रयास करेंगे। 

कार्यक्रम संयोजक सतीश कुमार मदानी ने बताया कि इस अवसर पर सिंधी युथ क्लब अफ्रीका द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा पारकर एंबेसडर ऑफ इंडिया, प्रिंस आगाखान शिया इमामी, वीनू भाई कपासी आदि द्वारा घनश्याम भगत को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में न्यू हिंदू टेंपल दुबई व वेस्ट जोन बर दुबई में अपना उद्बोधन देंगे व 2अप्रैल को एमएमके कॉलेज मुंबई ऑडिटोरियम में युवा पीढ़ी को सिंधी तहजीब इतिहास से रूबरू कराएंगे।                               

इस अवसर पर समाज की विभिन्न संस्थाओं सर्व समाज सेवा संस्थान राजस्थान, सिंधी संगीत समिति अजमेर, सिंधी समाज महासमिति, नवयुवक सेवा मंडल आशा गंज, सिंधु समिति रजि. अजमेर, वी अजमेर आशीर्वाद क्लब आदि संस्थाओं द्वारा घनश्याम भगत को शुभकामनाएं प्रेषित की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ