Ticker

6/recent/ticker-posts

डॉ. समित शर्मा ने किया जिलें में संस्थाओं का निरीक्षण

डॉ. समित शर्मा ने किया जिलें में संस्थाओं का निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागके शासन सचिव डॉ. समित शर्मा द्वारा बुधवार को जिले में विभिन्न संस्थाओं का  औचक निरीक्षण किया गया।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक प्रफुल्ल चन्द्र चौबीसा ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के शासन सचिव डॉ. समित शर्मा द्वारा बुधवार को जिले में विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा छात्रावासों के आधुनिकीकरण एवं मैस संबंधी आवश्यक सामग्री का क्रय गुणवतापूर्ण एवं मापदंड अनुसार होने के सम्बन्ध में जांच की गई।  जिले के देवनारायण राजकीय बालिका छात्रावास घूघरा में बालिकाओं की मैस के लिए क्रय की गई टेबल-कुर्सी, बर्तन, स्मार्ट टीवी, आधुनिक कम्प्युटर, फ्रीज, पानी की टंकिया, एक्जोस्ट फैन इत्यादि की जांच की गई। साथ ही आवासित बच्चियों के साथ उन्होंने  नवीन क्रय की गई टैबल-कुर्सी पर बैठकर छात्रावास में बने भोजन को ग्रहण कर गुणवता को भी देखा। आवासित छात्राओं से छात्रावास के संबंध में अनुभवों की भी जानकारी ली गई। मौके पर छात्राओं द्वारा मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार द्वारा नवीन सुविधाएं देने पर अपने हाथ से धन्यवाद पत्र तैयार कर नवीन पुष्प गमले के साथ भेंट किया गया।

उन्होंने बताया कि डॉ. शर्मा ने  मानसिक विमंदित एवं पुर्नवास गृह अपना घर संस्थान घुघरा का निरीक्षण किया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष सतीश राठी, सचिव दिनेश परनामी सहित पूरा स्टाफ उपस्थित था। आवासित 139 प्रभुजी के संबंध में संस्था के पदाधिकारी से जानकारी प्राप्त की और अत्यधिक वृद्व महिला एवं पुरूषों का हाल-चाल पूछकर उनके अनुभवों की जानकारी ली गई। उनके द्वारा आवासित प्रभुजी महिलाओं एवं पुरूषोंको भोजन कराया गया।

उन्होंने बताया कि 18 वीं राष्ट्रीयमूक बधिर खेल-कूद प्रतियोगिता में पदक विजेता अपना घर संस्थान मूक बधिर आवासीय विद्यालय कोटडा के दिव्यांग बच्चों को सम्मानित किया गया। विजेताओं ने रीना कुमारी, कोमल कुमारी, खुशबु कुमारी मीणा, महावीर, रोहित कुमार, सोनू कुमार देवत एवं संतोष सिंह शामिल थे।

उन्होंने बताया कि डॉ. शर्मा द्वारा नारी निकेतन को निरीक्षण किया गया। नामघर का पता ज्ञात होने पर महिलाओं का पुर्नवास सुनिश्चित करेंं। अपना घर संस्थान को नारी निकेतन परिसर में ही निराश्रित महिलाओंं के पुर्नवास के लिए एक कमरा देने के लिए निर्देशित किया गया। बधिर विद्यालय वैशाली नगर का औचक निरीक्षण किया गया। मौके पर संस्था के प्रभारी श्री संत कुमार के अनुसार विद्यालय में 250 मूक बधिर विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे है। डॉ. शर्मा  द्वारा स्वयं विद्यार्थी के रूप में कक्षा-कक्ष में बैठकर एक विद्यार्थी से बोर्ड पर पढाई करवाकर बच्चों के शैक्षणिक स्तर की जानकारी ली गई। विद्यालय में सामाजिक सहयोग से बने मॉडर्न किचन एवं मैस व्यवस्था को विभाग के सम्पूर्ण राज्य के छात्रवासों में करने की सम्भावनाएं तलाशने के लिए कहा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ