अजमेर (अजमेर मुस्कान)। बेटी ने अपनी मां की अर्थी को कंधा दिया, साथ ही वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। पत्रकार राजकुमार पारीक की धर्मपत्नी मीना पारीक का गुरुवार को निधन हो गया था। मीना पारीक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव यात्रा में पारीक की पुत्री अन्जनी पारीक ने अर्थी को कंधा दिया। अन्जनी ने श्मशान में मां की चिता को मुखाग्नि दी।
0 टिप्पणियाँ