Ticker

6/recent/ticker-posts

वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया

जन सेवा समिति अजमेर, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने किया शोक व्यक्त 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पुष्कर के प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार नाथू शर्मा के निधन पर जन सेवा समिति अजमेर, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ, पूज्य सिन्धी पंचायत अजमेर, हरि ओम कॉलोनी विकास समिति,अखिल भारतीय जन कल्याण ट्रस्ट, व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज और राजावीर बाजार के पदाधिकारियो ने शोक व्यक्त किया है।

जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया है कि नाथू जी शर्मा ने पुष्कर में पिछले अनेक वर्षाे से स्वयं से कनिष्ठ पत्रकारो का मार्गदर्शन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में आयाम स्थापित किये। 

शोक व्यक्त करने वालो में रणवीर राजस्थान के सम्पादक मण्डल के लत्ता भैरूमल बच्चानी, राजेश लालवानी, महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल, संरक्षक ओम प्रकाश टांक, संतोष वर्मन, अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, पीयूसीएल के डी.एल. त्रिपाठी, सिस्टर कैरोल गीता, डॉ.अनन्त भटनागर, मौहम्मद शकील, डॉ. सुरेश अग्रवाल, राधावल्लभ शर्मा, आरिफा खान, यासीन खान, बदरुद्दीन कुरेशी, गोविन्द लालवानी, प्रकाश छबलानी, भगवान वरलानी, नीरज नन्दा, अशोक दुल्हानी मामा, वासुदेव खुशालानी, ताराचन्द लालवानी, भागचन्द दौलतानी, जशन वरलानी, मानमल गोयल सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया है।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ