Ticker

6/recent/ticker-posts

चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो : निजी विद्यालयों की बालिकाएं भी होगी लाभांवित

चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो : निजी विद्यालयों की बालिकाएं भी होगी लाभांवित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो अभियान के साथ सोमवार को निजी विद्यालयों को भी जोड़ा गया। इससे इन विद्यालयों की बालिकाओं की लाभ मिलेगा।

संभागीय आयुक्त बी.एल. मेहरा ने कहा कि चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो अभियान बालिकाओं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाया गया है। इससे अब निजी विद्यालयों की बालिकाओं को भी लाभान्वित किया जाएगा। इस सम्बन्ध में सोमवार को अरबन हाट में समारोह का आयोजन किया गया। इस दिन 13 फरवरी को सरोजनी नायडू के जन्म दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं का सशक्तिकरण करना है। महावारी स्वच्छता के सम्बन्ध में निजी विद्यालयों की बालिकाओं को भी जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में इसके लिए महिला स्टाफ को नोडल बनाकर प्रशिक्षित करने की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं में शिक्षा का स्तर बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। इससे महिलाओं का तेजी से सशक्तिकरण होगा। महिलाओं को सम्मान देना भारतीय संस्कृति के मूल में है। हम सभी को सामुहिक प्रयास करके महिलाओं के दैवीय स्वरूप की पुनस्र्थापना करनी होगी। बालिका के रूप में माता के गर्भ में आने से लेकर जीवन पर्यन्त सम्मान की अधिकारिणी है।

जिला कलेक्टर अंश दीप ने कहा कि अमृता हाट में 108 स्टॉल विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की लगाई गई है। इनके उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद लागत कीमत पर उपलब्ध होने पर खरीददारों को लाभ होगा। साथ ही समूहों की महिलाओं का आर्थिक सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित होगा। आर्थिक आत्मनिर्भरता को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा सहयोग प्रदान किया जाता है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को भी समय के साथ कदमताल करते हुए अपनी सोच में बदलाव लाना होगा। सोच में परिवर्तन होने से जीवन में बदलाव आता है। निजी विद्यालयों की बालिकाओं के चुप्पी तोड़ो खुलकर बोलो अभियान के साथ जुड़ना नवाचारी है। इससे इन बेटियों को भी जागरूकता के साथ लाभ मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा को केन्द्र में रखकर सरकार कार्य कर रही है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ओमशंकर वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा उडान योजना से निःशुल्क पेड़ उपलब्ध करवाए जा रहे है। प्रकृति ने महिलाओं को कुछ विशेष जैविक प्रक्रियाएं प्रदान की है। इनके बारे में खुलकर बात करनी चाहिए। संकुचित सोच से बाहर आकर समस्या का समाधान किया जा सकता है। महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक श्री राजेन्द्र चौधरी ने अमृता हाट की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

साईबर विशेषज्ञ दुर्गेश ने साइबर अपराधों एवं साइबर सिक्योरिटी के सम्बन्ध में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी प्रदान की। ओटीपी और केवाईसी अपडेट के सम्बन्ध में फोन पर चर्चा से बचा जाना चाहिए। बैंक से सम्बन्धित ऑफिसीयल वेबसाईटों के एड्रेस बार पर ताला बना होता है। एटीएम कार्ड की ऑनलाईन शॉपिंग तथा वाईफाई ट्राजेंक्शन बंद रखा जाना चाहिए। अनजान स्थानों पर उपलब्ध निःशुल्क चार्जर का उपयोग नहीं करें। ई-मेल आईडी का पासवर्ड तथा टू-स्टेप वेरीफेकेशन मजबूत रखे, अनजान नम्बरों का कॉल नहीं उठाए। एटीएम से पैसा निकालने पर की-बोर्ड से अन्य की भी दबाएं।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास के उपनिदेशक सिकरामा राम चोयल, शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक भागचंद मण्डरावलिया, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी विश्वम्भर दयाल बुनकर सहित विभागीय अधिकारी एवं निजी विद्यालयों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ