Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया जाएगा तीन दिवसीय महाशिवरात्री महोत्सव

जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया जाएगा तीन दिवसीय महाशिवरात्री महोत्सव

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित पूजनीय स्वामी संत दांदूराम साहिब दरबार मे महाशिवरात्रि महोत्सव 16 से 18 फरवरी तक तीन दिन धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा।

दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव का आरंभ 16 फ़रवरी को सुबह 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ कर किया जायेगा। तीनो दिन सुखमणी साहिब का पाठ, आसादिवार, शब्द कीर्तन व आरती की जायेंगी।

नानक गजवानी ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव में शुक्रवार 17 फरवरी को पवन पुत्र मानस मण्डल लखन सिंह भाटी द्वारा शाम 6:30 बजे से सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया है। राहुल थारवाणी ने बताया कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन दोपहर 1 बजे से आम भण्डारे आयोजन होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ