Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : जतोई दरबार में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आरंभ

जतोई दरबार : तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आरंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित पूजनीय स्वामी संत दांदूराम साहिब दरबार मे तीन दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव श्रीअखण्ड पाठ साहिब रखकर आरंभ हुआ।

दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया कि महाशिवरात्रि महोत्सव का आरम्भ सुबह 10 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब रखा गया।

तीनो दिन अमृतवेले सुखमणी साहिब का पाठ, आसादिवार, शब्द कीर्तन व आरती की जायेंगी। नानक गजवानी ने कहा कि महाशिवरात्रि महोत्सव में शुक्रवार 17 फरवरी को पवन पुत्र मानस मण्डल के लखन सिंह भाटी द्वारा साय 6:30 बजे से सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया गया है।

बालक राहुल थारवाणी ने बताया कि 18 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन सुबह सवेरे से शाम तक भगवान शिव की प्रतिमा पर जलाभिषेक किया जायेगा। दोपहर 1 बजे से आम भण्डारे का आयोजन भी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ