Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार में फागुन चांद उत्सव मनाया

जतोई दरबार में फागुन चांद उत्सव मनाया


अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
नगीना बाग स्थित साई दांदूराम दरबार मे फगुण माह का चांद उत्सव धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। जतोई दरबार के प्रमुख सेवादार फतनदास ने जोत जगाकर बहिराणा साहिब का आरम्भ किया। 

नानक गजवानी ने बताया अजीत एण्ड पार्टी द्वारा साई झुलेलाल  के पजंडे व भजन झहखे झुलन जो मिलियो प्यारा ...मुहंजा जोतन वारा लाल अज चण्ड जो आ दिह....बेड़ो त मुहिंजे लाल जो पारे तरण्ड़ो इंदो.... जेको चवंदो झुलेलाल तहनजा थिंदा बेड़ा पार.. प्रस्तुत किये। महिला श्रद्धालुओं द्वारा छेद पर मौज मचाई।


झुलेलाल साहिब का अखव पहनकर विश्व की सबसे ऊंची 21 फुट की साईं झूलेलाल साहिब की प्रतिमा के आगे महाआरती कर मानव कल्याण, विश्व में शान्ति भाईचारा की प्रार्थना कर प्रसाद वितरण किया गया।

महाआरती में राहुल-हर्षल थारवाणी, मनोज झामनानी, नानक गजवानी, अशोक रंगनानी, राजेश, किशोर तीर्थाणी, तुलसी रामचंदानी, राजेश सितलानी, कमल रामनानी, नन्दू भाई, खितेश तेहल्यानी, रोची मनवानी, दीपक, महेश इसरानी, दीपक गागनानी, गिरीश, हितेश, आनन्द, किशोर विधानी, नरेश सितलानी व अन्य सार संगत उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ