Ticker

6/recent/ticker-posts

मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महान राजा व कुशल रणनीतिकार थे : वासुदेव देवनानी

मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महान राजा व कुशल रणनीतिकार थे : वासुदेव देवनानी

व्यापारिक महासंघ व अनेक संगठनो ने छत्रपति शिवाजी स्मारक पर माल्यार्पण करके किया नमन    

अजमेर (अजमेर मुस्कान) मराठा किंग छत्रपति शिवाजी की जयंती के अवसर पर छत्रपति शिवाजी स्मारक पान दरीबा स्टेशन रोड के सामने अनेक संगठने के साथ साथ अनेक राजनेताओ ने भी उनके स्मारक पर माल्यार्पण करके और पुष्पांजली अर्पित करके नमन किया गया।

अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी एक महान राजा व महान रणनीतिकार थे। विधायक अनिता भदेल ने बताया कि उनका जीवन अपनी माता जीजाबाई के लालन पालन में वीरता का रहा। संजय बााजर के संरक्षक सुनील दत्त जैन ने छत्रपति शिवाजी की महत्वपूर्ण जीवनी पर प्रकाश डाला एवं विसतार से बताया। उपमहापौर नीरज जैन ने छत्रपति शिवाजी के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ एवं जन सेवा समिति के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि मराठा किंग छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी 1630 को शिवनेरी दंर्ग में हुआ था और निधन 03 अप्रेल 1680 में हुआ था। लालवानी ने बताया कि 1674 में छत्रपति का राज्याभिषेक हुआ और छत्रपति बने। उन्होने 1674 में ही पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नीव रखी।

मराठा किंग छत्रपति शिवाजी महान राजा व कुशल रणनीतिकार थे : वासुदेव देवनानी

इस अवसर पर अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, कुर्मी क्षत्रिय महासभा प्रांतीय सभा के अध्यक्ष राजेश गंगवार, सचिव सुशील कटियार, रामशरण कन्नोजिया, युवा अध्यक्ष कुलदीप गगंवार ने भी मराठा किंग छत्रपति शिवाजी को देश के महान योद्धाओं में से एक होने की बात कही। जन सेवा समिति की सर्वधर्म समिति के प्रतिनिधयो, शहनाज खान,सरदार बलबीर सिंह, संजय मार्केट यूथ विंग के सचिव हरीश वतवानी, चन्द्र लखीसरानी, फखरुद्दीन शाह, किशोर विधानी, अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, पार्षद भारती श्रीवास्तव का मोतियो की माला पहनाकर और आध्यात्मिक साहित्य प्रदान करके कुर्मी क्षत्रिय महासभा अजमेर के अध्यक्ष मानसिंह कन्नोजिया, सचिव व पार्षद महेन्द्र राव, कोषाध्यक्ष भूदेव गंगवार, गीता कटियार, पुष्पा कटियार, गीता कटियार, अंजली गंगवार, विशाखा गंगवार, रूबी गंगवार, परमजीत सिंह कटियार एवं अन्य द्वारा सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम संयोजक रमेश लालवानी के नेतृत्व में सबने नारे लगाकर छत्रपति शिवाजी अमर रहे, भारत माता की जय,जब तक सूरज चान्द रहेगा छत्रपति शिवाजी का नाम रहेगा, वन्दे मातरम सहित अन्य नारे लगाकर मराठा किंग छत्रपति शिवाजी को नमन किया गया। धन्यवाद अध्यक्ष मानसिंह कनोजिया ने व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ