Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्वालानंद आश्रम के महंत चेतन कृष्ण का देवलोकगमन, सिन्धी समाज में शोक की लहर


अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
प्रेम प्रकाश मंडल के संस्थापक स्वामी टेऊँराम के लघु भ्राता संत स्वामी ग्वालानंद के खारी कुई आश्रम के महंत स्वामी चेतन कृष्ण महाराज के देवलोकगमन से अजमेर सिंधी समाज के संतो और समाज के लोगो मे शोक की लहर व्याप्त हो गई है। 

राजावीर दरबार के महंत टहलगिरी गोस्वामी, बाबा हरदयाल दरबार के महंत अशोक गाफिल, दुःख भंजनी हालाणी दरबार के संत प्रकाश उदासी, अजयमेरू सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर विधानी, राधा विधानी, माता ज्ञान ज्योति उदासीन आश्रम की संत साध्वी माता गीता ज्योति, झरनेश्वर सिन्धी मण्डल के अध्यक्ष नारी देवानी, महासचिव रमेश लालवानी, हाथीराम धाम के संत भगत राधूराम, भगत रवि कुमार, लेखराज ठकुर, वेदान्त सत्संग भवन के अध्यक्ष मेवाराम, पूज्य सिंधी पंचायत अजमेर के उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक अशोक झामनानी, अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, भगवानदास भागचन्दानी, प्रकाश अगन छबलानी, भगत चन्द्रप्रकाश रूपानी, सिन्धी पंचायत के संरक्षक प्रकाश मूलचन्दानी, अध्यक्ष कन्हैया लाल अगनानी, उपाध्यक्ष हरीश अगनानी, महासचिव अशोक दुल्हानी मामा, विष्णु जुमानी, रूपचन्द राधाउ और मुख्य संरक्षक रमेश लालवानी सहित सिंधी समाज के अनेक प्रमुखों ने शोक व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ