Ticker

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई में अजमेर के लिए की कई नवीन घोषणाएं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट रिप्लाई में अजमेर के लिए की कई नवीन घोषणाएं

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से गुरुवार को विधानसभा में दिए बजट रिप्लाई में अजमेर जिले के लिए सौगातों की बारिश की गई। बजट 2023-24 के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा गुरूवार को विधानसभा में चर्चा के उपरांत जवाब दिया गया। इसमें अजमेर जिले के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई।

अजमेर में जलापूर्ति की पाइप लाइन के लिए 31 करोड़ रुपए की घोषणा की गई।

केकड़ी में अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय खोला जाएगा।

घूघरा घाटी तथा स्मृति वन विस्तार (पुष्कर) के लिए दो-दो करोड़ रुपए की घोषणा हुई।

कादेड़ा (केकड़ी)तथा बोराड़ा (किशनगढ़) में राजकीय महाविद्यालय खोला जाएगा।

गिरवरपुरा (केकड़ी) में अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय खोलने की घोषणा की गई।

कालेड़ा कंवरजी (केकड़ी) में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की गई।

टांटोटी (केकड़ी) में नवीन पुलिस चौकी खुलेगी।

सावर (केकड़ी)को नगरपालिका बनाया जाएगा।

पुष्कर घाट के पुनरूद्धार एवं विकास कार्य के लिए 80 करोड़ रुपए की घोषणा।

किशनगढ़ के महेशनगर से अन्तर्मना सर्किल होते हुए आर.के. कम्युनिटी तक 3.75 किमी. सड़क 8 करोड़ 2 लाख रूपए की लागत से बनेगी।

संभाग स्तर पर एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिफेन्स सर्विस प्रिपेरेटरी संस्थान की स्थापना की जाएगी।

निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के पुनर्चक्रण एवं प्रोसेसिंग के लिए अजमेर जिला मुख्यालय पर 24 करोड़ की लागत से प्लांट लगाया जाएगा।

किशनगढ़ में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट (एनआई एक्ट प्रकरण) न्यायालय खोला जाएगा।

नवगठित ग्राम पंचायतों मेें पशु चिकित्सा उप केन्द्र खोले जाएंगे।

रावली टॉडगढ के वन क्षेत्रों में वाईल्ड लाईफ सर्विलान्स एण्ड एंटी पॉचिंग सिस्टम (डब्ल्यू एस एण्ड एपीएस) स्थापित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ