अजमेर (AJMER MUSKAN)। राष्ट्रीय जन सेवा समिति के उद्देश्य जीव-जन्तुओं की सेवा के अंतर्गत आज गायो को चारा खिलाया गया।
समिति के सदस्य राजेन्द्र जयसिंघानी ने प्रस्ताव रखा था कि अन्य सामाजिक गतिविधियों के साथ साथ जीव जंतुओं की सेवा भी की जाये जिसके अंतर्गत आज समिति के संस्थापक नानक गजवानी द्वारा आशा गंज स्थित सीताराम गौशाला पर गायो को चारा खिलाया गया। आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंडित राजू शर्मा ने कहा कि शुक्रवार 27 जनवरी को साय 6 बजे अजयनगर स्थित साईं टेऊँराम मन्दिर पर साईं की चौथ मनाई जायेगी।
इस पुण्य कार्य में मनोज झामनानी, शंकर सबनानी, किशन बालानी, नानक गजवानी, भगवान सबलानी, कमल केवलरामानी, राजेंद्र जयसिंघानी, ऋषिराज लालवानी, रविंद्र शर्मा, पार्थ सबनानी व अन्य सदस्यों ने पूण्य लाभ प्राप्त किया।
0 टिप्पणियाँ