जोधपुर (AJMER MUSKAN)। सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन रूक्मणी विवाह धूमधाम से मनाया गया। कथा वाचन करते हुए साध्वी नित्यमुक्ता महाराज ने कहा कि इस विवाह में कई देवी देवता भेष बदलकर शामिल हुए। उन्होंने आज मेरे श्याम की शादी है.... मुझे श्याम सुन्दर की दुल्हन बना दो....की प्रस्तुति दी तब श्रद्धालु झूमने लगे।
सेवादार डॉक्टर रेणु परिहार ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और रूक्मणी के पैर धोकर पुष्प वर्षा की, पूजा अर्चना कर मंगल गीत गाकर विवाह संपन्न कराया। 7 जनवरी शनिवार को पंडित महेंद्र व्यास महाराज के सानिध्य पूर्ण आरती शाम 6 बजे की जाएगी।
0 टिप्पणियाँ