Ticker

6/recent/ticker-posts

रेल कर्मचारियों का शरद मेला : खेल उत्सव रविवार को

रेल कर्मचारियों का शरद मेला : खेल उत्सव रविवार को

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के तत्वाधान में 19वां खेल उत्सव एवं शरद मेला आज ए.डी.एस.ए. ग्राउण्ड में आयोजित किया जा रहा है।

यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी व मंडल सचिव अरूण गुप्ता ने बताया कि रविवार 8 जनवरी को सुबह 9 बजे से दोपहर दो बजे तक रेल कर्मचारी और उनके परिजनों के लिए मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय के पास स्थित जी.एल.ओ. (ए.डी.एस.ए.) ग्राउण्ड में 5 वर्ष से 90 वर्ष की आयु वर्ग के बालक-बालिकाएं, महिलाएं एवं पुरूष के लिए 26 खेल प्रतियोगिताओं के साथ प्रश्नोंत्तरी के लिए 200 से अधिक पुरस्कार दिये जायेंगे। शरद मेले में निशुल्क झूले, घुड़ सवारी, ऊंट सवारी, पति-पत्नि के लिए सूई-धागा दौड़, साईकिल रेस, मंकी दौड, मेढ़क दौड, बोरी दौड़, म्युजिकल चेयर रेस, चम्मच रेस, आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इस अवसर पर खान-पान एवं मनोरंजन की 20 से अधिक स्टॉल भी लगाई जा रही है।

खेल उत्सव एवं शरद मेला का उद्घाटक मंडल रेल प्रबन्धक राजीव धनखड़ एवं मुख्य अतिथि यूनियन के महासचिव, मुकेश माथुर होंगे। यूनियन के जगदीश सिंह, विपुल सक्सैना, एल.एन.मीना, बलदेव सिंह, राजीव शर्मा, जय सिंह कुलेहरी, सारिका जैन, गजानन्द मावर, बालमुकन्द सैन, संजय कुमार, कमलेश शर्मा, सत्य नारायण, गौरव मेहरा, ने सभी रेल कर्मचारियों को परिवार सहित शरद मेला-खेल उत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ