जोधपुर (AJMER MUSKAN)। ईश्वर प्रेम आश्रम में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत के पांचवें दिन गुरुवार को साध्वी नित्यमुक्ता महाराज ने कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। इस अवसर पर अन्नकूट प्रसादी आयोजित की गई।
उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुल वासियों की रक्षा की थी। उन्होंने कहा कि जो भी ठाकुरजी को भोग लगाते हैं उनके यहां धन धान्य समृद्धि रहती हैं। शुक्रवार को रूक्मणी विवाह मनाया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ