Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : खेल उत्सव में रेल परिवारों की उत्साह-जनक भागीदारी

अजमेर : खेल उत्सव में रेल परिवारों की उत्साह-जनक भागीदारी

अजमेर (AJMER MUSKAN)
। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के तत्वाधान में 19वां खेल उत्सव एवं शरद मेला में रेल कर्मचारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। ए.डी.एस.ए. ग्राउण्ड में आयोजित इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक बच्चों, महिलाओं और पुरूषों ने खेल, झूले, मनोरंजन प्रतियोगिताओं और खान-पान स्टॉलों का आनन्द लिया। उत्सव में निशुल्क घुड़सवारी और कठपुतली शो आकर्षक रहे।
अजमेर : खेल उत्सव में रेल परिवारों की उत्साह-जनक भागीदारी

अजमेर : खेल उत्सव में रेल परिवारों की उत्साह-जनक भागीदारी

यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी और मंडल सचिव अरूण गुप्ता, ने बताया कि रविवार को स्टेशन स्थित यूनियन कार्यालय से यूनियन की स्पोर्टस विंग के खिलाड़ी मशाल लेकर दौडे और स्टेशन रोड, गांधीभवन, कचहरी रोड होते हुए ए.डी.एस.ए. ग्राउण्ड पहुंचे, जहाँ अतिथियों ने खेल मशाल से मुख्य मशाल को प्रज्जवलित किया। इसके बाद यूनियन के ध्वजारोहण के साथ शान्ति के प्रतीक कबूतर एवं गुब्बारे उड़ाकर उत्सव का उद्घाटन हुआ।

अजमेर : खेल उत्सव में रेल परिवारों की उत्साह-जनक भागीदारी

अजमेर : खेल उत्सव में रेल परिवारों की उत्साह-जनक भागीदारी

उद्घाटन सत्र में मंडल रेल प्रबन्धक राजीव धनखड़, ने यूनियन गतिविधियों की सराहना करते हुए खेल उत्सव और शरद मेले का उद्घाटन किया। यूनियन के महामंत्री मुकेश माथुर, ने कहा कि आज तनावपूर्ण जीवन शैली में खेलकूद और मेलों का विशेष महत्व है। इतनी बड़ी संख्या में बच्चों को खेल मैदान में देखना सुखद अनुभूति है। कार्यक्रम को समाज सेवी हरीश गिदवानी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुणांशु सरकार, वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी हेमन्त सुलानिया, सहायक महामंत्री गोपाल मीना ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंडल सचिव अरूण गुप्ता ने स्वागत और मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी ने आभार व्यक्त किया। 

खेल उत्सव में 5 वर्ष से 8 वर्ष तक बालक - 50 मीटर कैडबरी दौड़, 25 मीटर मंकी दौड़,  5 वर्ष से 8 वर्ष तक बालिकाएं - 50 मीटर कैडबरी दौड़, 25 मीटर मंकी दौड़, 9 वर्ष से 12 वर्ष तक (बालक) -75 मीटर साधारण दौड, 50 मीटर मेंढक दौड़, 9 वर्ष से 12 वर्ष तक (बालिकाएं) - 75 मीटर साधारण दौड, 50 मीटर मेंढक दौड़, 13 वर्ष से 17 वर्ष तक (बालक) - 100 मीटर साधारण दौड, 50 मीटर बोरी दौड़, 13 वर्ष से 17 वर्ष तक (बालिकाएं) - 100 मीटर साधारण दौड, 50 मीटर बोरी दौड़, 18 वर्ष से अधिक (लड़के) - 200 मीटर साधारण दौड, 50 मीटर धीमी गति साईकिल दौड़, 18 वर्ष से अधिक (लड़कियां) - 100 मीटर साधारण दौड, 50 मीटर चम्मच दौड़, महिलाओं के लिए - म्युजिकल चेअर रेस, 50 मीटर चम्मच दौड़ के साथ पति-पत्नि के लिए सुई-धागा दौड़, 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरूषों के लिए ’’ जो जीता वो सिकन्दर’’ महिला व पुरूष के लिए रस्सा कस्सी की प्रतियोगिताऐं भी आयेाजित हुई।

सुबह 9 बजे से शुरू हुए खेल उत्सव और शरद मेला के आयोजन में यूनियन के सहायक महामंत्री जगदीश सिंह, विपुल सक्सैना, गजानन्द मावर, एल.एन.मीना, सारिका जैन, जयसिंह कुलेहरी, बलदेव सिंह, बालमुकन्द सैन, गौरव मेहरा, कमलेश शर्मा संजय सिंह, सेवानिवृत्त प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रामजीलाल यादव, पेट्रिक शोर भी उपस्थित रहे।

खेल उत्सव और शरद मेले के आयोजन, यूनियन की स्पोर्टस विंग के धमेन्द्र चौधरी, पुष्पेन्द्र कुमार, सुभाष ढोई, सुरजीत, करण सिंह, ओमवीर सिंह, दीपमाला, कुसुम बेनवाल, कुसुम भाटी, कमल किशोर, मनोज कुमार, रमेश, सचिन शल्के, अनिल गौड, नितेश यादव, कमलेश, विजय वैष्णव, राकेश गुर्जर, वहिदा, दिवेश, मनीष मनौजिया, कार्तिक भरत नवीन महिला प्रकोष्ठ के मधु जिन्दल, नेहा गुर्जर, रेखा जार्ज, लक्ष्मी, श्वेता हैरिस, अनुभारद्वाज, रश्मि मिश्रा, उषा जैन, सीमा रानी, अंकिता, तरूणा, किरण, अराधना, निर्मला, चि़त्रा रामज्योति, दिप्ती शर्मा, लक्ष्मी, स्नेहलता, तारादेवी, निर्मला, गुंजन, सावित्री देवी, भावना, गायित्री, शान्ति, कमलेश, साफिया और युवा प्रकोष्ठ के सत्यनारायण, गौरव मेहरा, भवानी सिंह, विपिन कनौजिया, देवांश शर्मा, श्रीकान्त, जेे.पी. बंजारा, विक्की, कुलदीप, मोहनलाल, दीपक शर्मा, अनिल कुमार, इरफान दुल्लीचन्द गोपाल, विजेन्द्र, जयनागर, राजप्रीत सिंह, जगदीश, अरविन्द, हरीश, नवनीत सुनील रवि, ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ