जोधपुर (AJMER MUSKAN)। सिंधी यूथ इंटरनेशनल एवं सिंधी सेंट्रल पंचायत व सिंधी गुरु संगत दरबार के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 21 जनवरी 2023 को अमर शहीद हेमू कालानी का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
सिंधु यूथ इंटरनेशनल के अध्यक्ष देवीदास जगवानी ने बताया कि संस्था पदाधिकारी अशोक मूलचंदानी, भरत आवतानी, प्रदीप वरदानी की देखरेख में सरदारपुरा हेमू कालानी चौराहा स्थित शहीद की प्रतिमा पर दुग्ध अभिषेक कर नमन किया गया। इस अवसर पर भारत माता की जय, हेमू कालानी अमर रहे के नारों से चौराहे को गुंजाया गया।
इस अवसर पर पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी, महासचिव लक्ष्मण खेतानी, दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, पार्षद पायल हेमू जानियानी, नरेंद्र फिथानी, सुनील संभवानी व अन्य प्रबुद्ध जनों में पूनम मोतियानी, भावना कृपलानी, अन्नु आवतानी, प्रदीप बेनीवाल (बिल्डिंग कमेटी चेयरमैन), इंद्रकुमार टहलियानी, आवतराम गेहानी, हरीश कारवानी, तीरथ डोडवानी, रामचंद्र गुरनानी, गोरधन राजवानी, लखपत धनकानी, जेठानंद लालवानी, के.डी इसरानी, नारायण खटवानी, नंदलाल राणे, विजय नारवानी, लक्ष्मण दास शर्मा, राधा किशन मूलचंदानी, किशोर मोतियानी, भरत पहलवानी, श्याम होतचंदानी, विवेक छुगानी, दीपक मोरदानी, संजय रामनानी, ओमजी भेरवानी, चेतन दासानी, सुरेश भागिया, प्रदीप तोलानी, हरीश सयानी, नरेश भेरवानी, हासानंद सुखानी, सरला गमनानी आदि ने पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद को नमन किया अंत में राष्ट्रगान किया गया।
0 टिप्पणियाँ