Ticker

6/recent/ticker-posts

चिरंजीवी योजना : दिल की बीमारी में फत्तू खां का सहारा बनी योजना

चिरंजीवी योजना : दिल की बीमारी में फत्तू खां का सहारा बनी योजना

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
नागौर के जीवन नगर के रहने वाले मजदूर फत्तू खां को जब पता लगा कि उसे हृदय रोग है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। रोजाना मजदूरी कर पेट पालने वाले फत्तू खां के पास ना इलाज के पैसे थे और ना ही कोई सहारा। ऎसे कठिन समय में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना उसका सहारा बनी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले दिनों नागौर के जीवन नगर के रहने वाले फत्तूं खां ने चिकित्सालय में सम्पर्क किया। उसे हृदय की गंभीर बीमारी थी। विभाग को जानकारी मिलते ही जांच करवाई गई, चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। उसकी धमनियों में रूकावट थी, ऎसे में स्टेटं डालना अति आवश्यक था। पेशे से मजदूर फत्तू खां के लिए इस उपचार का खर्च उठाना असंभव था।

चिकित्सा विभाग के अनुसार फत्तू खां से जानकारी मिली कि वह मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में कवर है। उसे तुरंत राजकीय जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में भर्ती करवा कर बीमा योजना के तहत उपचार कराया गया। उसके उपचार पर एक लाख 11 हजार 425 रूपए का खर्च आया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ