Ticker

6/recent/ticker-posts

27वीं सिन्धु दर्शन उत्सव का आयोजन 23 से 27 जून को लेह लद्धाख में

27वीं सिन्धु दर्शन उत्सव का आयोजन 23 से 27 जून को लेह लद्धाख में

घर घर सिन्धु जल पहुंचाने का लिया संकल्प : इन्द्रेष कुमार
27वीं सिन्धु दर्शन उत्सव का आयोजन 23 से 27 जून को लेह लद्धाख में

अखिल भारतीय बैठक कुरूक्षेत्र में लिये निर्णय

अजमेर (AJMER MUSKAN)। 27वीं सिंधु दर्शन यात्रा 2023 का आयोजन आगामी 23 से 27 जून को लेह लद्धाख में आयोजन किया जायेगा जिसका पंजीयन आनलाईन प्रारम्भ किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर मखीजा की अध्यक्षता में सिंधु दर्शन तीर्थयात्रा समिति की अखिल भारतीय बैठक कुरुक्षेत्र हरियाणा में आयोजित कर निर्णय लिये गये।

मार्गदर्शक इन्द्रेश कुमार ने सम्बोधित करते हुये कहा कि घर घर सिन्धु जल पहुंचाने का संकल्प लेकर हम यह तीर्थयात्रा करें, सिन्धु माता का आर्षीवाद सभी को मिले व तीर्थयात्रा के साथ राष्ट्र भक्ति की भावना भी बढे।  लेह लद्धाख में अब वर्ष भर यात्री सम्मिलित हो रहे हैं। सिन्धु को लेकर अखण्ड भारत की कल्पना साकार होती है। जिला केन्द्रों पर धार्मिक स्थानों पर सिन्धु कुम्भ की स्थापना कर सिन्धु जल कलष में रखा जायेगा जिससे नियमित सिन्धु माता का पूजन हो

प्रदेश प्रभारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि समिति की बैठक में  प्रमुख प्रबन्धको व कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा मार्ग, परिवहन, आवास व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सभी सामाजिक संगठनों के जुडाव पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में अखिल भारतीय वैष्य महासभा के अध्यक्ष गोपाल षरण गर्ग, हिमालय परिवार के अध्यक्ष गजेन्द्र चौहान सहित अन्य वक्ताओं ने भी सम्बोधन किया। मंच का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र कंसल ने किया ।

बैठक में कोषाध्यक्ष मनोज गोगिया, कमल खत्री, दिलबाग सिंह, हरीष तलरेजा, सिम्मी जगवाणी, राजन नागपाल, गुरमुख वाधवा, कुलदीप सिंह, विजय चेलियगम, विजय जॉली, परमजीत सिंहगिल, हरी गुप्ता सहित देष भर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ