Ticker

6/recent/ticker-posts

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने नगर निगम प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए करवाया पूजन

नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण शुल्क के नाम पर परेशान करने पर प्रचीन सिन्धी शिव मन्दिर में पूजन

अजमेर (AJMER MUSKAN)। अजमेर नगर निगम द्वारा यूजर चार्जेस के नाम पर अनेक प्रकार से निरन्तर व्यापारियो को परेशान करने की कार्यवाही जारी रखने से परेशान व्यापारियो ने श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के तत्वावधान में प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर गंज में पण्डितो द्वारा विशेष पूजन महाआरती करके नगर निगम के प्रशासन एवं अधिकारियो को सद्बुद्धि प्रदान करने और व्यापारियों को कचरा संग्रहण शुल्क के नाम पर अनावश्यक परेशान नही करने की प्रार्थना की।

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष व अजमेर जिला केमिस्ट ऐसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मूरजानी एवं महासचिव व संस्थापक रमेश लालवानीके नेतृत्व मे पूजन एवं महाआरती संपन्न करवाई गई। पण्डितो के दल के परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष पण्डित दामोदर दाधी के नेतृत्व मे पण्डित नितिन तिवारी, पंडित कमलेश दुबें,पण्डित सीताराम शर्मा और पण्उित सोनू दाधीच के दल द्वारा नगर निगम प्रशासन को सदबुद्वि प्रदान करने हेतु पूजन महाआरती संपन्न करवाई।इस अवसर पर ताराचन्द लालवानी,किशोर विधानी,राधाकिशन दौलतानी,नारायणदास,गोविन्द लालवानी,मुकेश कुमार,लक्ष्मणदास सहित अन्य ने बताया कि व्यापारियो में नगर निगम के विरूद्व अत्यन्त रोष व्याप्त है।

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, उपाध्यक्ष सुरेश तम्बोली, उपाध्यक्ष रणवीर सैनी, किशोर टेकवानी, लोकेष सैनी, ओम प्रकाश टांक, महासचिव रमेश लालवानी, जोधा टेकचन्दानी,जनक मूलानी, होतचन्द सीरनानी, जशन वरलानी, नीरज नन्दा, उमेश गिदवानी, धनश्याम पंचोली, दिलीप सामनानी, देवेन्द्र जादम, बलबीर सिंह, पुखराज जंगम सहित अनेक अन्य ने बताया कि कचरा संग्रहण शुल्क के नाम पर नगर निगम द्वारा व्यापारियो को अनेक प्रकार से परेशान करने का और जबरदस्ती कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली का व्यापारियो ने राजस्थान के स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से नगर निगम के द्वारा कचरा संग्रहण शुल्क के नाम पर व्यापारियेा को निरन्तर परेशान किये जाने की जानकारी भी प्रदान की है।

 

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ ने नगर निगम प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए करवाया पूजन

राजेन्द्र कुमार मूरजानी का दुपटटा पहनाकर, मोतियो की माला पहनाकर और राधा स्वामी सत्संग डेरा बाबा जैमलसिंह डेरा ब्यास से प्रकाशित आघ्यात्मिक पुस्तक अजमेर के ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती प्रदान करके सम्मानित भी किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ