Ticker

6/recent/ticker-posts

जल थल एवं नभ के समस्त जीवो के कल्याण में ही मानव मात्र का कल्याण है : गोविन्दसिंह

जल थल एवं नभ के समस्त जीवो के कल्याण में ही मानव मात्र का कल्याण है : गोविन्दसिंह

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
महर्षि स्वामी दयानन्द ने समस्त लोगो को श्रेष्ठ पुरूष बनने अर्थात आर्य बनने की सीख दी और जल थल व नभ के समस्त जीवो के कल्याण की कल्पना करने व प्रार्थना करने की सीख देते हुए बताया कि कि तब ही मानव मात्र का कल्याण हो सकता है। उपरोक्त प्रवचन आर्य समाज के विद्वान जयपुर निवासी आर्य समाज के आचार्य गोविन्द सिंह ने आर्य समाज संस्था सदर बाजार मूंदड़ी मौहल्ला अजमेर के तत्वावधान में आयोजित आर्य समाज के पूर्व प्रधान व पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीवान सोभराजमल के स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित हवन यज्ञ में व्यक्त किये।

इस अवसर पर पंडित जागेश्वर निर्मल ने अपनी रचना एक दिन तेरी ढोली उठाई जायेगी,बिना मुहुर्त और बिना जानकारी के उठाई जायेगी सुनाई और जीवन में अधिक नही बोलने व प्रति पल परमात्मा का सिमरण करने की बात अपने प्रवचन में कही। हवन यज्ञ की मुख्य यजमान वरिष्ठ नागरिक दादी चन्द्रा देवनानी ने कहा कि सत्संग का लाभ जहा भी मिले उसका लाभ लेना चाहिये। आर्य समाज संस्था सदर बाजार मून्दडी मौहल्ला के संयुक्त मंत्री रमेश लालवानी नें इस अवसर पर आर्य समाज की गतिविधयो के सम्बंध में जानकारी प्रदान की और आर्य समाज के पूर्व प्रधान सोभराजमल के जीवन परित्र के सम्बंध में जानकारी प्रदान की।

हवन यज्ञ की मुख्य यजमान के रूप में समाज सेवी वरिष्ठ नागरिक प्रधाना चन्द्रा देवनानी, पुष्पा व चेतन मंगलानी, रमेश लालवानी, राजेन्द्र कुमार मूरजानी, ज्योति तोलानी, डॉ.सरला, जसोता लालवानी, राजकुमार बठीजा, सोनी लालवानी, खियलदास मंगलानी, हेमराज प्रजापति तथा अन्य द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ हवन यज्ञ में सामग्री की आहूति प्रदान की गई।हवन यज्ञ की समाप्ति पर हवन के यजमानो को पुष्प वर्षा करके सामूहिक रूप से आर्शीवाद प्रदान किया गया। प्रभु आराधना के भजन पूज्यनीय प्रभु हमारे भाव उज्जवल कीजिये व सुखी बसे संसार सब दुखिया रहे ने कोय चेतन मंगलानी व राजकुमारी बठीजा से सुनाये। आचार्य गोविन्दसिंह, पण्डित व कवि जागेश्वर निर्मल को सम्मानित किया गया।शांन्ति पाठ के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ