Ticker

6/recent/ticker-posts

जनजागरण रथयात्रा 24-25 दिसंबर को जोधपुर में

जनजागरण रथयात्रा 24-25 दिसंबर को जोधपुर में

महामंडलेश्वर हंसाराम साहिब देंगे आध्यात्मिक जागरण संदेश

जोधपुर (AJMER MUSKAN)। भारतीय सिंधु सभा राजस्थान न्यास द्वारा भारतीय सिन्धू सभा राजस्थान परिवार के सहयोग से प्रदेश भर  17 दिसंबर 2022 से 17 जनवरी 2023 तक हेमू कॉलानी बलिदान दिवस के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में राज्य जन जागरण रथयात्रा का आयोजन किया गया है। जोधपुर में यह रथयात्रा 24-25 दिसंबर को होगी। 

भारतीय सिंधु सभा जोधपुर अध्यक्ष लख्मीचंद किशनानी ने बताया कि जोधपुर में  24 तारीख को जैसलमेर से आ रही रथयात्रा का स्वागत शाम 4 बजे श्री राम नगर मंदिर में किया जाएगा, जहां से यह यात्रा चौ हां बोर्ड, ज्वाला विहार और प्रतापनगर के क्षेत्रों में भम्रण करते व रात्रि विश्राम हेतु पूज्य सिन्धी पंचायत शक्तिनगर धर्मशाला में रात्रि विश्राम करेंगी। 25 दिसंबर को यात्रा सुबह 9 बजे प्रारंभ होकर शक्तिनगर क्षेत्र में भम्रण करते हुए रातानाडा क्षेत्र से नई सड़क और फिर घंटाघर में पहुंचेगी।

महानगर अध्यक्ष लख्मीचंद किशनानी ने बताया कि घंटाघर क्षेत्र में रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा तथा इस जन जागरण यात्रा का संदेश  राष्ट्रीय प्रेम जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा घंटाघर से रवाना होकर  सोजती गेट - स्टेशन रोड़ -जालोरी गेट-सरदारपुरा बी रोड़ होते हुए हेमू कालाणी चौराहा सरदारपुरा पर पहुंचेगी।

भारतीय सिंधु सभा जोधपुर महानगर सचिव कैलाश थावानी ने बताया कि हेमू कॉलोनी चोराहा पर कार्यकर्ताओं के बैठक होगी, तथा यात्रा यहां विश्राम करेंगी। यात्रा के अगले चरण में हेमू कॉलानी चौराहे से रवाना होते हुए सिन्धी कालोनी जलजोग चौराहा और बासनी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए शाम 4:30 बजे महामंडलेश्वर हंसाराम साहिब आध्यात्मिक जन जागरण संदेश होगा,तथा आमजन में प्रसाद वितरण किया जाएगा।

भारतीय सिंधु सभा राजस्थान के प्रदेश मंत्री (भाषा व साहित्य) डॉ. प्रदीप गेहाणी ने बताया कि यह रथयात्रा एक माह में 50000 किमी की यात्रा करते हुए देशप्रेम और राष्ट्रीयता का संदेश फैलाएंगी। जोधपुर से यात्रा नागौर-बीकानेर भ्रमण हेतु आगे बढ़ेगी। जन जागरण यात्रा में पूज्य सिंधी सेंन्ट्रल पंचायत जोधपुर सहित समस्त पूज्य सिन्धी पंचायतों ,संगठनों एवं संस्थाओं का सहयोग रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ