Ticker

6/recent/ticker-posts

व्यापारिक महासंघ की एकता के आगे नगर निगम नहीं डाल पाया व्यापारियों में फूट : कमल अभिचन्दानी


नगर निगम प्रशासन द्वारा गांधी भवन में नगर निगम प्रशासन की मीटिंग में नहीं पहुंचे व्यापारी : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ

अजमेर (AJMER MUSKAN)। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया की नगर निगम प्रशासन द्वारा गांधी भवन में गुरूवार को उनके मध्यस्थ के माध्यम से चुनिंदा 10-12 व्यापारियों को बुलाकर उनके साथ नगर निगम के प्रशासनिक अधिकारियों और महापौर ने फोटो खिंचवाकर समाचार पत्रो के माध्यम से गलत समाचार प्रकाशित करवा लिया कि व्यापारी वर्ग यूजर चार्ज जमा करवाने के समर्थन में आ गये है।

इस सम्बंध में महासंघ के कमल अभिचन्दानी ने बताया कि व्यापारियों की एकता के आगे नगर निगम का प्रशासन व्यापारियों में फूट डालने के प्रयास में पूर्णतः असफल रहा अभिचन्दानी ने बताया कि नगर निगम के द्वारा गांधी भवन में व्यापारियो के लिए मीटिंग में पहुंचने पर वहां मात्र तीन-चार व्यापारी ही पहुंचे और मीटिंग में बुलाने का कारण पूछा तो वहा उपस्थित अधिकारी ने बताया कि आपसे विचार विमर्श किया जायेगा कि किस व्यापारी से कितना यूजर चार्ज लिया जाये। उन्होने नगर निगम के अधिकारी को दो टूक कहा कि जब यूजर चार्ज देना ही नहीं है तो विचार विमर्श कैसा। कमल अभिचन्दानी ने महासंघ के पदाधिकारियों को बताया कि निर्धारित तीन बजे मीटिंग के समय से लगभग 3:30 बजे तक वहां रहे और उनके अलावा कोई व्यापारी नहीं था और बताया कि वे स्वयं भी यूजर चार्ज के विरोघ हेतु ही गये। नगर निगम के अधिकारी उनको बैठने का अनुरोध करते रहे कि अनेक व्यापारी आने वाले है परन्तु कोई नहीं आया।

महासंघ की गंज स्थित होटल रीगल में बैठक में पूर्व पार्षद व महासंघ के सलाहकार वरिष्ठ नागरिक भागचन्द दौलतानी ने कहा कि व्यापारियो में फूट डालने के नगर निगम प्रशासन के प्रयास, महासंघ के प्रमुख पदाधिकारियो को अनेक प्रकार के नोटिस भेजकर डराने धमकाने, दुकाने सीज करने, व्यापारियों को अलग अलग टुकड़ों में बुलाकर धोखे से डराने के प्रयास आदि में आज तक नगर निगम प्रशासन सफल नहीं हो सका है। इसलिए व्यापारिक एकता से यूजर चार्ज जमा नहीं करवायेंगे। जिला बार ऐसोसिएशन के सचिव व महासंघ के विधी सलाहकार एडवोकेट सजय गुर्जर ने कहा कि व्यापारियों की यूजर चार्ज समाप्त करने की मांग को आपसी एकता से समाप्त किया जा सकता है। उन्होने बार ऐसोसिएशन की ओर से नगर निगम के विरुद्ध समस्त  नोटिसओं की उचित और ठोस तरीके से पैरवी का आश्वासन दिया।

महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक दुल्हानी मामा ने कहा कि नगर निगम के तथाथित आर्थिक रूप से सक्षम मध्यस्थ जो कि नगर निगम को अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करने के लिए आश्वस्त करके आये कि हम आपको शहर से यूजर चार्ज दिलवा देंगे। व्यापारियो और व्यापारिक संगठनो के विरोघी गतिविधियो के कारण नगर निगम के ऐसे मध्यस्थ लोगों को श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ द्वारा व्यापारिक संगठनो से निष्कासित कर दिया गया है।

इस अवसर पर राष्ट्री लोकतांत्रिक पार्टी के प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर महासंघ के समर्थन में यूजर चार्ज का जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन करने का आश्वासन दिया। लोकेश सैनी, रणवीर सैनी, सुरेश तम्बोली, रमेश लालवानी, प्रकाश अगन छबलानी, जशन वरलानी, ताराचन्द लालवानी, विजय खेमानी, किशोर टेकवानी, अजय अग्रवाल, पुखराज जंगम, अशोक सोनी सहित अन्य ने समस्त सम्बंधितो से नगर निगम द्वारा हठधर्मिता पूर्ण तरीके से व्यापारियो को परेशान करके जबरन वसूल किये जाने वाले कचरा संग्रहण यूजर चार्ज से मुक्ति दिलवाने की मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल, प्रमुख शासन सचिव उषा शर्मा, सम्भागीय आयुक्त बीएल मेहरा, जिलाधीश अंशदीप एवं समस्त जनप्रतिधियो, पार्षदो से मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ