Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर : प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

जोधपुर : प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकली शोभायात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिख, पंजाबी, सिन्धी समाज द्वारा नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई।


इस शोभायात्रा का स्वागत शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिन्धी गुरु संगत दरबार में किया गया। कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया कि गुरूसंगत दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, सचिव राम तोलानी, संरक्षक लक्ष्मण खेतानी, लक्ष्मण शर्मा, राम गुरनानी, पूनम मोतियानी आदि द्वारा किया गया। इस दौरान समाज की विभिन्न पंचायतों द्वारा भी पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया। 

पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत,संत नामदेव ट्रस्ट, सिन्धी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी,सिंधी पंचायत प्रताप नगर,सुभाष चौक, शक्ति नगर, सिंधु सत नगर, हाउसिंग बोर्ड पंचायत, झूलेलाल युवा मंडल सहित कई धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ