Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू, शोभायात्रा रविवार को

गुरु गोविंद सिंह प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू, शोभायात्रा रविवार को

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिन्धी गुरु संगत दरबार में गुरु गोविंदसिंह महाराज का 356वां प्रकाश पर्व 27 से 29 दिसंबर तक श्रद्धा पूर्वक मनाया जाएगा। इसी को लेकर समाज बंधुओं ने तैयारियां पूरी कर ली है। दरबार कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया कि, तीन दिवसीय आयोजन के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शोभायात्रा रविवार को सिख, पंजाबी, सिन्धी समाज के संयुक्त तत्वावधान में शोभा यात्रा सुबह निकाली जाएगी। इस नगर कीर्तन शोभायात्रा का स्वागत दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी, सचिव राम तोलानी, संरक्षक लक्ष्मण खेतानी, उपाध्यक्ष महेश खेतानी, लखपत धनकानी, भगत राम भला, समाज के पार्षदगण, जन प्रतिनिधि,  दरबार से जुड़े सेवादार, महिला मंडल, संत नामदेव ट्रस्ट सिन्धी वेलफेयर एंड मेडिकल सोसायटी, विभिन्न पूज्य सिन्धी पंचायतों और धर्म प्रेमियों द्वारा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ