Ticker

6/recent/ticker-posts

हर्षोल्लास से मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

हर्षोल्लास से मनाया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिन्धी गुरु संगत दरबार में गुरु गोविंदसिंह का प्रकाश पर्व हर्षोउल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारे में दीवान सजाने के साथ ही अरदास, कीर्तन व सत्संग किया गया। इसमें भजन गायकों ने सुबह शाम शबद-कीर्तन की प्रस्तुति हजूर संगत को निहाल किया। समूह संगत की ओर से जहां गुरुद्वारे में मत्था टेकने के बाद कीर्तन का आनंद लिया । इसमें भगत रामभला की ओर से शबद कीर्तन की प्रस्तुति दी गई।  इसके तहत सुबह 11बजे से 11.30 बजे तक सत्संग हुआ और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष भोग लगाकर खुशहाली हेतु अरदास की गई। 

दरबार कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया कि दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी सचिव राम तोलानी संरक्षक लक्ष्मण खेतानी उपाध्यक्ष महेश खेतानी लखपत धनकानी,गोपी भाई जनवाणी,लक्ष्मण शर्मा सहित कई श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। शाम को 7 बजे से 8 बजे तक भी कीर्तन होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ