Ticker

6/recent/ticker-posts

दक्षिण पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर कुछ रेलसेवाओं का संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

दक्षिण पश्चिम रेलवे के स्टेशनों पर कुछ रेलसेवाओं का संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैगलूरू मण्डल पर परिचालन कारणों से कुछ रेलसेवाओं के मार्ग के स्टेशनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। 

उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल से संबंधित निम्नलिखित  रेलसेवाओं का मार्ग के स्टेशनो के समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है:-

1. गाड़ी संख्या 22498, तिरूच्चिाराप्पल्लि-श्रीगंगानगर हमसफर रेलसेवा 6 जनवरी 23 से बंगारपेट स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10.34/10.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.20/10.22 बजे एवं कृष्णराजपुरम् स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11.30/11.32 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.18/11.20 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। 

2. गाड़ी संख्या 16209, अजमेर-मैसूरू रेलसेवा 1 जनवरी 23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 23.15/23.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.25/23.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। 

3. गाड़ी संख्या 16532, बैंगलूरू-अजमेर गरीब नवाज रेलसेवा 06 जनवरी 23 से बैगलूरू स्टेशन से 17.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे प्रस्थान करेगी। 

4. गाड़ी संख्या 82654, जयपुर-यशवन्तपुर सुविधा एक्सप्रेस रेलसेवा 7 जनवरी 23 से यशवन्तपुर स्टेशन पर 17.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 17.00 बजे आगमन करेगी। 

5. गाड़ी संख्या 12976, जयपुर-मैसूरू रेलसेवा दिनांक 2 जनवरी 23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13.00/13.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 13.00/3.20 बजे एवं मंड्या स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 14.29/14.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.28/14.30 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। 

6. गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी- मैसूरू रेलसेवा 2 जनवरी 23 से मंड्या स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15.00/15.02 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 15.01/15.02 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी। 

7. गाड़ी संख्या 19668, मैसूरू-उदयपुर सिटी रेलसेवा दिनांक 5 जनवरी 23 से बैगलूरू स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 12.10/12.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.10/12.15 बजे आगमन/प्रस्थान करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ