Ticker

6/recent/ticker-posts

संतों के मार्गदर्शन में मनुष्य जीवन धन्य बन जाता है : स्वामी भगत प्रकाश

संतों के मार्गदर्शन में मनुष्य जीवन धन्य बन जाता है : स्वामी भगत प्रकाश
लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन बच्चों द्वारा किया गया

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड झूलेलाल मार्ग स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम में आयोजित दिव्य सत्संग महोत्सव के दूसरे दिन प्रेम प्रकाश महामंडलेश्वर स्वामी भगत प्रकाश महाराज ने कहा है कि महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलते हुए जिम्मेदारियों निर्वहन करना चाहिए। संतों के मार्गदर्शन में मनुष्य जीवन धन्य बन जाता है। स्वामीजी सत्संग के सत्र में संबोधित कर रहे थे। 

संतों के मार्गदर्शन में मनुष्य जीवन धन्य बन जाता है : स्वामी भगत प्रकाश

प्रारंभ में भगवान लक्ष्मी नारायण, आचार्य स्वामी टेऊंराम, स्वामी सर्वानंद, स्वामी शांति प्रकाश, स्वामी हरिदासराम महाराज की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। स्वामी सर्वानंद महाराज का अवतरण दिवस हरि कथा के साथ मनाया गया। पूर्ण आरती के साथ समापन किया

दो दिवसीय सत्संग और संत समागम की पूर्ण आरती पल्लव की रस्म के साथ गुरुवार शाम को 7:30 बजे हुई सामूहिक प्रार्थना की गई। विधायक सूर्यकंता व्यास, पार्षद सुनील संभावनी और प्रेम प्रकाश सेवा मंडली की ओर से संतो का स्वागत किया गया। लघु नाटिका का प्रभावशाली मंचन बच्चों द्वारा किया गया। अंत में सेवादारो को सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ