Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में कचरा संग्रहण शुल्क वसूली पूर्णतः हो बंद : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ

कचरा संग्रहण शुल्क पूर्णतः बंद करने के लिए निरंतर करेंगे आंदोलन : श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ

सांसद चौधरी ने आयुक्त व जिलाधीश को कहा देश में कही यूजर चार्ज लागू नहीं तो अजमेर में जल्दी क्यों  

व्यापारियो के मुख्य संगठन ने भागीरथ चौधरी, रामस्वरूप लाम्बा व पुखराज पहाड़िया से यूजर चार्ज रोकने की मांग की

अजमेर (AJMER MUSKAN)। सिविल लाईन्स स्थित रीट के कार्यालय के सभागार परिसर में शनिवार को व्यापारियो के प्रमुख संगठन श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियो ने अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी, नसीराबाद के विधायक रामस्वरूप लाम्बा और पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया आदि को बताया अजमेर नगर निगम द्वारा व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान करके कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली करने की कार्यवाही से व्यापारी वर्ग परेशान है। इस पर सांसद भागीरथ चौधरी ने मीटिंग में ही आयुक्त को बताया कि पूरे भारत में कचरा संग्रहण शुल्क की कही भी वसूली नहीं होती है तो अजमेर में जल्दी क्यो की जा रही है।  सांसद भागीरथ चौधरी ने आयुक्त को कहा कि नगर निगम द्वारा साधारण सभा में भी प्रस्ताव पारित नहीं किये जाने के बावजूद नगर निगम द्वारा जबरन कचारा संग्रहण शुल्क के नाम पर व्यापारियों को अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त और जिलाधीश अंशदीप को जब तक पूरे देश में यूजर चार्ज लाग नहीं होता तब तक यूजर चार्ज नहीं वसूलने के निर्देश प्रदान किये। 

महासंघ के विधी सलाहकार लीलाराम सीरनानी, अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, उपाध्यक्ष रणवीर सैनी, सुरेश तम्बोली, लोकेश सैनी, भागचन्द दौलतानी, रमेश लालवानी, सुरेन्द्र सिंह, अशोक दुल्हानी मामा, उमेश गिदवानी, नीरज नन्दा, जोधा टेकचन्दानी, टीकमदास अगनानी, जशन वरलानी, लक्ष्मण टेकवानी, कमल अभिचन्दानी, सुनील मोतियानी, पुखराज जंगम, श्यामसुन्दर सोनी, जय कुमार, धनश्याम पंचोली, मानमल गोयल, दौलत खेमानी, हरीश अगनानी, रवि उदेरानी, दिलीप बूलचन्दानी सहित अन्य ने बताया कि शुक्रवार को चुनिन्दा व्यापारियों के द्वारा नगर निगम को दिये गये प्रस्ताव को अजमेर के व्यापारियो के प्रमुख संगठन श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ द्वारा पूर्णतः अस्वीकार किये जाने की बात जिलाधीश अंशदीप, सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, रामस्वरूप् लाम्बा, उप महापौर नीज जैन सहित अन्य सम्बंधितो को जानकारी प्रदान की गई। महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और अशोक दुलहनी माम ने बताया कि नगर निगम के आयुक्त ने कुछ चुनिन्दा व्यापारियो के साथ फोटो खिंचवाकर समाचार पत्रो के माध्यम से समाचार प्रकाशित करवा लिया कि व्यापारी वर्ग यूजर चार्जेज देने के परिवर्तित सुझाव प्रस्तुत कर चुके है जबकि महासंघ कचरा संग्रहण शुल्क के पूर्णतः बन्द करने के पक्ष में निरन्तर आन्दोलन करता रहेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ