Ticker

6/recent/ticker-posts

भागवत कथा का आयोजन नूतन वर्ष से

भागवत कथा का आयोजन नूतन वर्ष से

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
सूरज नगर स्थित ईश्वर प्रेम आश्रम में 1 जनवरी रविवार 2023 से संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का श्रीगणेश (शुभारंभ) पूजन के साथ विधिवत पूजन कर किया जाएगा।

आश्रम सेवादार डॉ रेनू परिहार ने बताया कि साध्वी नित्यमुक्ता महाराज व पंडित महेंद्र व्यास महाराज के सानिध्य में नवग्रह,गणेश वंदना व भागवत पुराण के पूजन व का कार्यक्रम किया जाएगा, यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। प्रतिदिन कथा का वाचन दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक रखा गया है।  इसमें विभिन्न प्रसंगों का वर्णन झांकियुक्त किया जाएगा। पूर्ण आरती 7 जनवरी को की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ