Ticker

6/recent/ticker-posts

यूजर चार्ज वसूली रोकने के निर्देश के बावजूद अजमेर नगर निगम व्यापारियों को कर रहा परेशान : व्यापार महासंघ

यूजर चार्ज वसूली रोकने के निर्देश के बावजूद अजमेर नगर निगम  व्यापारियों को कर रहा परेशान : व्यापार महासंघ

मंत्री मालवीया व सांसद चौधरी के रोकेने के निर्देश के बावजूद नगर निगम व्यापारियो को कर रहा परेशान   

अजमेर (AJMER MUSKAN)। राजस्थान सरकार के जल संसाधन एवं इन्दिरा गांधी नहर प्रोजेक्ट मंत्री व अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह मालवीय के द्वारा राजकीय संग्रहालय में पिछले दिनो जिलाधीश अंशदीप व उपायुक्त नगर निगम सीता वर्मा को निर्देश देकर नगर निगम अजमेर केा कचरा संग्रहण शुल्क को रोकने के निर्देश प्रदान किये थे। इसी प्रकार अजमेर के सांसद भागीरथ चौधरी ने भी पिछले दिनाे अजमेर के सिविल लाईन्स स्थित रीट कार्यालय परिसर में अजमेर जिले के समस्त राजस्थान प्रशासनिक सेवा के और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियो सहित जिले के समस्त अधिकारियो की उपस्थिति में नगर निगम के आयुक्त सुशील कुमार और जिलाधीश अंशदीप को निर्देश दिये थे कि देश में कही भी यूजर चार्ज लागू नही हुए है तो अजमेर में भी फिलहाल स्थगित किया जाये।

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों ने अत्यन्त रोष व्यक्त करते हुए बताया है कि अजमेर जिले के प्रभारी मंत्री और अजमेर जिले के सांसद के निद्रेशो के बावजूद नगर निगम द्वारा आज तक यूजर चार्ज के नाम पर व्यापारियो को परेशान करने की कार्यवाही जारी है। उल्लेखनीय है कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के द्वारा मंगलवार 20 दिसम्बर को अजमेर बन्द रखकर भी अपनी नगर निगम के यूजर चार्ज का विरोध प्रकट किया जा चुका है। आरटीडीसी के अध्यक्ष धर्मेन्द सिंह राठौड़ के द्वारा भी स्वायत शासन विभाग के निदेशक जोगराज के माध्यम से यूजर चार्ज की वसूली बन्द करने के निर्देश प्रदान किये जा चुके है। अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी ने नगर निगम की महापौर को पत्र लिखा जा चुका है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव महेन्द्र सिंह रलावता एवं डॉ.श्रीगोपाल बाहेती द्वारा भी यूजर चार्ज की वसूली रोकने हेतु व्यापारियो का पक्ष रखा जा चुका है। 

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल एवं संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि नगर निगम अजमेर की हठधर्मिता और आज तक व्यापारियो को यूजर चार्ज के नाम से परेशान करने की जानकारी सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक अजमेर उत्तर वासुदेव देवनानी, कांग्रेस अध्यक्ष विजय जैन को भी प्रदान कर दी गई है। अजमेर भजपा के अध्यक्ष डॉ.प्रियशील हाड़ा से भी अनेक बार अनुरोध किया जा चुका है। मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल, संरक्षक ओम प्रकाश टांक, संतोष बर्मन, अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, महासचिव रमेश लालवानी, विधी सलाहकार लीलाराम सीरनानी, जोधा टेकचन्दानी, राजेन्द्र सिंह निर्वाण, सुरेश तम्बोली, रणवीर सैनी, सागर मीणा, विजय खेमानी, कमल अभिचन्दानी, लोकेश सैनी, भागचन्द दौलतानी, अशोक दुल्हानी मामा, किशोर टेकवानी, बालेश गोहिल, विनय चैनानी सहित अन्य ने नगर निगम प्रशासन और जिला प्रशासन की हठधर्मिता अपनाने वालो के विरुद्ध उचित कार्यवाही करके व्यापारियो से कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली को बन्द करवाने की अपील की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ