Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार अजमेर में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा पर्व प्रारंभ

जतोई दरबार अजमेर में तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा पर्व प्रारंभ

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
नगीना बाग स्थित जतोई दरबार मे शनिवार सुबह 10 बजे पाठ साहिब के साथ तीन दिवसीय कार्तिक पूर्णिमा पर्व आरंभ हुआ।

दरबार के प्रमुख सेवादार फतनदास ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा पर्व उत्सव शनिवार श्री सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक, 10 बजे से अखण्ड पाठ साहिब का आरंभ, आरती, अरदास कर पर्व का आरम्भ किया गया। तीनो दिन श्री सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक व दरबार मे भजन कीर्तन होगा।

नानक गजवानी ने बताया कि 7 नवंबर सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व के दिन श्री सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार प्रातः 6:30 से 8:30 बजे तक। श्री सत्यनारायण जी की कथा प्रातः 8 बजे से 9 बजे तक प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक अखण्ड पाठ साहिब का भोग व शब्द कीर्तन, आरती, अरदास होगी। दोपहर 12 बजे से आम भण्डारे का आयोजन किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ