Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु ग्रंथ साहिब पाठ से तीन दिवसीय गुरु नानकदेव प्रकाश पर्व शुरू

गुरु ग्रंथ साहिब पाठ से तीन दिवसीय गुरु नानकदेव प्रकाश पर्व शुरू

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिन्धी गुरुसंगत दरबार में गुरु नानकदेव साहिब का 553 वां प्रकाश पर्व रविवार 6 नवंबर से शुरू हुआ। दरबार (सोसायटी) अध्यक्ष मुरली गंगवानी,सचिव राम तोलानी ने बताया कि रविवार को सुबह ग्यारह बजे गुरुग्रंथ पाठ साहिब का शुभारंभ भगत राम भला के सान्निध्य में किया गया। 

कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया कि, इस अवसर पर नगर कीर्तन शोभा यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। महापौर वनिता सेठ,संरक्षक लक्ष्मण खेतानी, गोपी भाई जनवाणी,कार्यकारिणी पदाधिकारी महेश खेतानी, लखपत धनकानी, दीपक मोरदानी, हेमंत जानयानी, राजू मंगानी, लक्ष्मण शर्मा, नरेंद्र ‌फितानी, अशोक मूलचंदानी, राजू संभवानी, भरत पहलवानी, कमलेश लिमानी, प्रकाश बुलचंदानी, नारायण सोनी, हरीश कारवानी, संजय रामनानी, विजय नारवानी, चतुर दास, केडी इसरानी, सुनील संभवानी, सुरेश खेतानी, सोनू बुलचंदानी, प्रभु गंगवानी, कैलाश थावानी, घनश्याम आसवानी, नवीन मूलचंदानी, महिला मंडल अध्यक्ष पूनम मोतियानी सहित शहर की विभिन्न पंचायतों द्वारा स्वागत हुआ।

7 नवंबर को भी सुबह व शाम को कीर्तन पाठ होगा। 8 नवम्बर को मुख्य आयोजन होंगे जिसमें सुबह दस बजे से शबद कीर्तन, सत्संग, भजन होंगे। दोपहर को भोग लगाकर भले की अरदास की जाएगी। इसके बाद लंगर शुरु किया जाएगा। शाम को भाई मलकीत सिंह रागी जत्थे द्वारा सत्संग द्वारा संगत को निहाल करेंगे।

सजाया समूचा दरबार

से इस अवसर पर समूचे दरबार को रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया है। रात को डिजिटल लाइटों से रौशनी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ