Ticker

6/recent/ticker-posts

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

रेलसेवायें रद्द/मार्ग परिवर्तित रहेगी

दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जबलपुर व मण्डलों पर मालखेड़ी-गुना रेलखण्ड के मध्य मलखेड़ी-महादेवखेड़ी स्टेशन पर दोहरीकरण कार्य के कारण नॉन इण्टरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल पर संचालित निम्न रेलसेवायें प्रभावित रहेगीः- 

रद्द रेलसेवायें (प्रारम्भिक स्टेशन से)

1. गाड़ी संख्या 13423, भागलपुर-अजमेर रेलसेवा 10 व 17 नवंबर को रद्द रहेगी। 

2. गाड़ी संख्या 13424, अजमेर-भागलपुर रेलसेवा 12 व 19 नवंबर को रद्द रहेगी। 

3. गाड़ी संख्या 19608, मदार-कोलकाता रेलसेवा 7 व 14 नवंबर को रद्द रहेगी। 

4. गाड़ी संख्या 19607, कोलकाता-मदार रेलसेवा 10 व 17 नवंबर को रद्द रहेगी। 

5. गाड़ी संख्या 20971, उदयपुर-शालीमार रेलसेवा 12 नवंबर को रद्द रहेगी। 

6. गाड़ी संख्या 20972, शालीमार-उदयपुर रेलसेवा 13 नंबर को रद्द रहेगी। 

7. गाड़ी संख्या 18009, सांतरागाछी-अजमेर रेलसेवा 11 नवंबर को रद्द रहेगी। 

8. गाड़ी संख्या 18010, अजमेर-सांतरागाछी रेलसेवा 13 नवंबर को रद्द रहेगी। 

9. गाड़ी संख्या 18213, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा 13 नवंबर को रद्द रहेगी। 

10. गाड़ी संख्या 18214, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा 14 नवंबर को रद्द रहेगी। 

11. गाड़ी संख्या 02181, रीवा-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा 13 नवंबर को रद्द रहेगी। 

16. गाड़ी संख्या 02182, उदयपुर- रीवा स्पेशल रेलसेवा 14 नवंबर को रद्द रहेगी। 

12. गाड़ी संख्या 18207, दुर्ग-अजमेर रेलसेवा 14 नवंबर को रद्द रहेगी। 

18. गाड़ी संख्या 18208, अजमेर-दुर्ग रेलसेवा 15 नवंबर को रद्द रहेगी। 

मार्ग परिवर्तित रेलसेवाऐं

1. गाड़ी संख्या 12181, जबलपुर-अजमेर रेलसेवा जो 16 व 17 नवंबर को जबलपुर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग कटनी मुरवाड़ा-बीना मालखेड़ी- महादेवखेड़ी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया कटनी मुरवाड़ा-बीना मालखेड़ी-बीना- महादेवखेड़ी होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 12182, अजमेर-जबलपुर रेलसेवा जो 16 व 17 नवंबर को अजमेर से रवाना होगी वह अपने निर्धारित मार्ग महादेवखेड़ी-बीना मालखेड़ी-कटनी मुरवाड़ा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग वाया महादेवखेड़ी-बीना-बीना मालखेड़ी-कटनी मुरवाड़ा होकर संचालित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ