Ticker

6/recent/ticker-posts

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ ने किया विजय स्मारक का अवलोकन

आरटीडीसी अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र राठौड़ ने किया विजय स्मारक का अवलोकन

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड़ ने  रविवार को बजरंग गढ़ पर स्थित विजय स्मारक का अवलोकन कर प्रबन्धन के संबंध में जिला प्रशासन से चर्चा की।

आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड का रविवार को अजमेर प्रवास रहा। इस दौरान उन्होनें बजरंग गंढ़ स्थित विजय स्मारक का अवलोकन किया। उन्होंने विजय स्मारक पर गन्दगी तथा दुर्दशा पर चिन्ता जाहिर की। विजय स्मारक के प्रबंधन के संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। उन्होंने जिला कलेक्टर अंशदीप से व्यवस्थाओं के संबंध में वार्तालाप किया। विजय स्मारक की सफाई तथा रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की बात की। स्मारक क्षेत्र का सौंदर्यीकरण करने के लिए कहा। साथ ही सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख रामस्वरूप चौधरी, पार्षद नौरत गुर्जर सर्वेश पारीक, हेमन्त जोधा, जवाहर फाउन्डेशन के शिव बंसल सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। इसके बाद उन्होंने जवाहर लाल नेहरू अस्पताल जाकर आपातकालीन ईकाई में भर्ती मरीज की कुशलक्षेम पूछी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ