Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर में यूजर चार्ज का विरोध जारी, व्यापारियों ने 2 घंटे दुकानें रखी बंद

व्यापारिक महासंघ के नेतृत्व में न्यू मैजेस्टिक पड़ाव, संजय बाजार, केईएम बाजार बन्द

व्यापारिक महासंघ के नेतृत्व में न्यू मैजेस्टिक पड़ाव, संजय बाजार, केईएम बाजार बन्द

नगर निगम द्वारा लिये जा रहे यूजर चार्जेस के विरोध में किया प्रदर्शन                         

अजमेर (AJMER MUSKAN)। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुड़े न्यू मैजेस्टिक यूथ ग्रुप व्यापारिक ऐसोसिएशन, पड़ाव के अनाज बाजार के रिटेल व्यापारियों, केईएम बाजार के व्यापारियो के द्वारा शुक्रवार को दोपहर में न्यू मैजेस्टिक यूथ ग्रुप और श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के पदाधिकारियों अध्यक्ष महेन्द्र बंसल और संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में बाजार बंद करके नगर निगम के द्वारा वसूल किये जाने वाले यूजर चार्ज के विरुद्ध आन्दोलन और विरोध प्रदर्शन किया।

न्यू मैजिस्टिक यूथ ग्रुप के अध्यक्ष नीरज नन्दा ने बताया की व्यापारियों में शुक्रवार को दोपहर में श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेंद्र बंसल और महासचिव व संस्थापक रमेश लालवानी के नेतृत्व में बाजार बंद करके नगर निगम द्वारा लिए जा रहे यूजर चार्जेस कचरा संग्रहण शुल्क का विरोध किया। व्यापारियों ने नगर निगम हाय हाय यूजर चार्ज वापिस लो हमारी मांगे पूरी करो जिला प्रशासन हाय हाय सहित अनेक अन्य नारे लगाकर नगर निगम के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया। व्यापारियों ने इस अवसर पर बताया कि कचरा संग्रहण शुल्क की नीति न्यायोचित नहीं बनाए जाने तक इसका विरोध निरंतर जारी रहेगा। 

पड़ाव के अध्यक्ष रवि उदय रानी ने कहा कि व्यापारी पूर्व में ही अनेक प्रकार से पीड़ित है लॉकडाउन में भी धंधे उचित नहीं हुए हैं और अनेक प्रकार के टैक्स पूर्व में व्यापारी द्वारा दिए जाते हैं। ऐसे में यूजर चार्ज के नाम से व्यापारियों को परेशान करना नगर निगम की अनुचित कार्यवाही है। उमेश गिदवानी ने कहा कि व्यापारिक महासंघ के तत्वाधान में निरंतर कचरा संग्रहण शुल्क का विरोध किया जाता रहेगा। महासंघ के सचिव किशोर टेकवानी ने कहा कि नगर निगम को चाहिए कि कचरा संग्रहण शुल्क के लिए एक समान और न्यायोचित नीति बनाकर कचरा संग्रहण शुल्क वसूल करें अन्यथा निरंतर बाजारों में यूजर चार्जेस का विरोध किया जाता रहेगा। 

इस अवसर पर सागर खुशालानी, वास्देव आडवानी, अशोक पुरसानी, सोनू पुरसानी, चंद्र छबलानी, लख्मीचंद मनवानी, गोप मनवानी , जसबीर सिंह कोचर, दिनेश रोहिडा, दीपक रायसिंघानी, जितेंद्र लीलवानी, रवि साजनानी, गोवर्धन दास, देवेंद्र तोलानी, पिंटू भाई, राम भाई, दीपक पुरसानी सहित अनेक अन्य व्यापारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ