Ticker

6/recent/ticker-posts

बसेटा समाज की कलश यात्रा संपन्न, सामूहिक विवाह शनिवार को

बसेटा समाज की कलश यात्रा संपन्न, सामूहिक विवाह शनिवार को

जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
बसेटा विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बसेटा समाज का 15वा सामूहिक विवाह समारोह गांधी मैदान, सरदारपुरा, जोधपुर में 5 नवंबर 2022 शनिवार को सुबह 10 बजे से आयोजित किया जा रहा है।

बसेटा समाज की कलश यात्रा संपन्न, सामूहिक विवाह शनिवार को

समिति के अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी ने बताया इस समारोह में राजस्थान के विभिन्न स्थानों सहित अन्य प्रदेशों 21 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। शुक्रवार को दोपहर गांधी मैदान में 51 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली जो सरदारपुरा के विभिन्न मार्गो से होते हुए गोल बिल्डिंग से पुनः गांधी मैदान पहुंची।विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्री गणेश स्थापना की गई। समारोह का शुभारंभ अखिल भारतीय धोबी महासंघ के मुख्य सलाहकार राजेंद्र आहेर ने ध्वजारोहण करके किया।

इस अवसर पर बसेटा समाज के महिलाऐं एवं पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित थे। समिति के पदाधिकारी इस समारोह के सफल आयोजन हेतु सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ