Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरू नानकदेव साहिब का प्रकाश पर्व मंगलवार को

गुरू नानकदेव साहिब का प्रकाश पर्व कल

पूर्व संध्या पर होगा सुखमणि का पाठ

अजमेर (AJMER MUSKAN)। शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिन्धी गुरुसंगत दरबार में गुरु नानकदेव साहिब का तीन दिवसीय 553 वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। इसमें प्रतिदिन कई धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। दरबार (सोसायटी) अध्यक्ष मुरली गंगवानी,सचिव राम तोलानी ने बताया कि, आज सोमवार को कथाकार भगत राम भल्ला के सन्निधिय में सुखमणि साहिब का सामुहिक पाठ किया जाएगा और भजन कीर्तन होंगे।

दरबार कोषाध्यक्ष भरत आवतानी ने बताया कि, 8 नवंबर को मुख्य आयोजन किए जाएंगे  जिसमें सुबह दस बजे से शबद कीर्तन, सत्संग, भजन होंगे। दोपहर को भोग लगाकर भले की अरदास की जाएगी। इसके बाद लंगर प्रसादी शुरु होगी।

इस अवसर पर महापौर वनिता सेठ मुख्य अथिति होंगी। संरक्षक लक्ष्मण खेतानी, गोपी भाई जनवाणी,लखपत धनकानी, राजू मंगानी आदि अतिथियों और पंचायत प्रमुखों का स्वागत व सत्कार करेंगे। शाम को भी भाई मलकीत सिंह रागी जत्थे द्वारा सत्संग द्वारा भक्ति संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी।

सजाया समूचा दरबार

से इस अवसर पर समूचे दरबार को सुगंधित फूलों से सजाया गया है। रात को डिजिटल लाइटों से रौशनी की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ