Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर : श्रद्धा से मनाया गुरू नानकदेव साहिब का प्रकाश पर्व

जोधपुर : श्रद्धा से मनाया गुरू नानकदेव साहिब का प्रकाश पर्व

जयपुर (AJMER MUSKAN)।
गुरु नानकदेव साहिब का तीन दिवसीय 553 वां प्रकाश पर्व शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिन्धी गुरुसंगत दरबार में श्रद्धा,उमंग और भक्ति से मनाया गया।  

भरत आवतानी ने बताया कि, इस अवसर पर शहर विधायक मनीषा पंवार,नरेश जोशी का सम्मान दरबार (सोसायटी) अध्यक्ष मुरली गंगवानी, सचिव राम तोलानी, लक्ष्मण खेतानी,महेश खेतानी द्वारा किया गया। दरबार में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हुआ और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका। इसी क्रम में कथाकार भगत राम भल्ला ने  गुरु नानकदेव की जीवनी पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर संगत को निहाल किया।


दोपहर को गुरुभोग लगाकर अमन चैन खुशहाली की अरदास की गई और लंगर प्रसादी  आयोजित की गई।  गोपी भाई जनवाणी, लखपत धनकानी, पार्षद पायल जान्यानी, नरेंद्र फितानी, राजू संभवानी, हेमू जान्यानी, राजू मंगानी, अशोक मूलचंदानी, सुरेश खेतानी, के डी इसरानी, नंदलाल राने, लक्ष्मण शर्मा, राम गुरनानी, विनोद निहलानी, सोनू छुगानी, भरत पहलवानी, कमलेश लिमानी, प्रकाश बुलचंदानी, दीपक मोरदनी, विनोद हिंदुजा, दौलत धनकानी, राजू गंगवानी, ईश्वर देवनानी, सोनू बुलचंदानी, मनोज पंजाबी, दली मंगलानी, नवीन मूलचंदनीज हरीश चंदानी, संजय रामनानी, घनश्याम आसवानी, मोहित केशवानी आदि ने अतिथियों और पंचायत प्रमुखों का स्वागत व सत्कार किया। 


शाम सात बजे भाई मलकीत सिंह रागी जत्थे द्वारा सत्संग द्वारा भक्ति संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। अवसर पर समूचे गुरुद्वारे में गुलाब के फूलों से सजावट की गई। मुख्य द्वार पर रंग बिरंगे फूलों से सजाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ