Ticker

6/recent/ticker-posts

गौरव पथ संघर्ष समिति का गठन, पुष्कर रोड चौपाटी से सेवन वंडर्स तक की गई कार्रवाई का विरोध

गौरव पथ संघर्ष समिति का गठन, पुष्कर रोड चौपाटी से सेवन वंडर्स तक की गई कार्रवाई का विरोध

अजमेर (AJMER MUSKAN)।
रीजनल कॉलेज के सामने पुष्कर रोड चौपाटी से सेवन वंडर्स तक नगर निगम प्रशासन की ओर से की गई की गई कार्रवाई बाद गौरवपथ संघर्ष समिति का गठन किया गया है। जिसमें सर्वसम्मिति से अध्य्क्ष हरीश छतवानी, सचिव अंशुल जयसिंघानी, कोषाध्यक्ष विजेंद्र चौधरी, कानूनी सलाहकार दिलीप शर्मा को मनोनीत किया है।

गौरव संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को बताया की नगर निगम प्रशासन को यहां कार्रवाई करने का अधिकार नहीं है। निगम का यह क्षेत्र ही नहीं है। अजमेर विकास प्राधिकरण के क्षेत्र अधिकारी में आने से निगम किस नियमों से यहां कार्यवाही कर रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि अभी तक अधिग्रहित की गई जमीनों का मुआवजा तक सरकार या एडीए ने नहीं दिया है। 

गौरव पथ संघर्ष समिति का गठन, पुष्कर रोड चौपाटी से सेवन वंडर्स तक की गई कार्रवाई का विरोध
https://youtu.be/VaxNw9EX9Wk
संघर्ष समिति के एडवोकेट दिलीप शर्मा ने बताया की खातेदारों के विरुद्ध गलत तथ्य फैलाए जा रहे हैं कि उनके द्वारा अतिक्रमण कर गतिविधियां संचालित की जा रही है यह गतिविधियां अनासागर झील वह इसके लिए घोषित नो कंस्ट्रक्शन जोन में की जा रही है, जो कि वास्तविक तथ्यों के विपरीत है। जबकि यह खातेदारी वर्षों से पुरानी पुश्तैनी अथवा नियमानुसार कर मालिकाना हक से यहां काबीज है। उन्होंने अनासागर झील का नक्शा भी पेश किया। पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया अनासागर झील का भराव क्षेत्र वर्तमान में 310 हेक्टेयर है जो कि अपनी 1997 की स्थिति 1948 भीगा से मात्र 33 बीघा काम है पाथवे निर्माण के बाद गौरव पथ के खातेदारों की कई बीघा भूमि अनासागर में डूब चुकी है जबकि पुष्कर रोड व अन्य कई स्थानों पर झील की भूमि पर कॉलोनिया बस चुकी है जिन्हें छोड़ते हुए पाथवे का निर्माण हुआ है। सरकार ने 30 अक्टूबर 2017 में अना सागर झील में डूबे क्षेत्र की जो सीमाएं तय की है उनमें इस समिति के सदस्य खातेदारों के खसरे आते ही नहीं है।


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

बेनामी ने कहा…
नगर निगम अजमेर को आईना दिखाने के लिये आपका धन्यवाद