Ticker

6/recent/ticker-posts

न्यू मैजिस्टिक यूथ ग्रुप के व्यापारियों द्वारा यूजर चार्जेस के विरोध में आज दो घण्टे दुकाने बंद

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महेन्द्र बंसल व रमेश लालवानी के नेतृत्व में किया बन्द

कचरा संग्रहण शुल्क के विरोघ में आगरा गेट पर दुकाने बंद कर किया प्रदर्शन  

अजमेर (AJMER MUSKAN)। अजमेर नगर निगम द्वारा कचरा संग्रहण योजना के तहत यूजर चार्ज वसूले जाने को लेकर आगरा गेट व्यापारिक एसोसिएशन द्वारा 1 घंटे बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निर्वाण ने आगरा गेट बाजार बन्द के अवसर पर नगर निगम द्वारा वसूली किये जाने वाले यूजर चार्जेस की वसूली को तानाशही पूर्ण रवैया बताया। सलाहकार जोधा टेकचन्दानी ने कहा कि नगर निगम द्वारा अपने स्वंय की जिम्मेदारी के कार्य ही उचित प्रकार से संपन्न नही करवाये जाते है इससे ही व्यापारी नगर निगम के खिलाफ है। 

अध्यक्ष महेन्द्र बंसल ने बताया कि कचरा संग्रहण शुल्क की वसूली का निर्णय वापस नहीं लिये जाने तक अलग अलग बाजारो को बन्द करवाकर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। महासंघ के संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी ने बताया कि  नगर निगम के द्वारा जब तक यूजर चार्जेस की वसूली का निर्णय वापस लिये जाने अथवा उचित व नीतिगत व न्यायोचित नीति बनाये जाने का निर्णय नहीं लिये जाने तक श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के द्वारा अलग अलग बाजारो में बाजार बन्द करके कचरा संग्रहण शुल्क का विरोध और आन्दोलन तेज किया जायेगा।

न्यू मैजिस्टिक यूथ ग्रुप के व्यापारियों द्वारा यूजर चार्जेस के विरोध में आज दो घण्टे दुकाने बंद                     

श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ से जुड़े न्यू मैजेस्टिक यूथ ग्रुप व्यापारिक ऐसोसिएशन के व्यापारियों के द्वारा शुक्रवार को दोपहर 1 से 3 बजे तक  बाजार बन्द करके नगर निगम के द्वारा वसूल किये जाने वाले यूजर चार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया जायेगा।

न्यू मैजिस्टिक यूथ ग्रुप के अध्यक्ष नीरज नन्दा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया है कि श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, संस्थापक व महासचिव रमेश लालवानी, हरीश अगनानी, हरीश वतवानी, रवि उदेरानी, किशोर टेकवानी, कमलेश हेमनानी, अश्वनी शास्त्री, अशोक दुल्हानी माम, दिव्यांश आलवानी, सुरेश तम्बोली सहित अन्य के नेतृत्व में नगर निगम के विरुद्ध विरोघ प्रदर्शन किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ